राम नाईक ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

“ उत्तर प्रदेश के कद्दावर जननेता अब नहीं रहें। लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास के रचयिता रहें मुलायम सिंह ”, इन शब्दों में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने आगे कहा, “वर्ष 1996 से 2004 तक यानी लोक सभा की तीन पारी हम दोनों लोकसभा में साथ में थे। तभी उनसे मित्रता हुई। मुलायम सिंह जी सांसद रहे, मुख्यमंत्री रहें या और कुछ; लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए तो उनकी एक मात्र सही पहचान रही ‘नेताजी’!

जब वर्ष 2014 में मा। राष्ट्रपति ने मुझे उत्तर प्रदेश का राज्यपाल मनोनीत किया तब उसी दिन दूरभाष कर मुलायम सिंह ने मेरा उत्तर प्रदेश में स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद के काल में कई बार समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने मुझ पर निशाणा साधा; मगर कभी भी उनमे मुलायम सिंह नहीं थे। मेरा सौभाग्य रहा कि मेरे हातों उन्हें डी। लिट्से सम्मानित किया गया।” स्व मुलायम सिंह की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो तथा अखिलेश व सम्पूर्ण परिवार जनों को यह क्षति सहने की शक्ति परमात्मा प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने की है।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More