महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के जीवन परिचय के साथ-साथ उनके सामाजिक आदर्शों से भी दुनिया को अवगत कराया: बृजलाल खाबरी

महर्षि वाल्मीकि ने अपने लेखन, आचार व व्यवहार से समाज के व्यवहारिक मूल्यों की पृष्ठभूमि मजबूत किया: कांग्रेस


लखनऊ।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती काफी श्रद्धापूर्वक मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मीडिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर संबोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने परिवर्तन चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया।

इस दौरान उनके साथ प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, योगेश दीक्षित व अनिल यादव ने भी माल्यार्पण किया। महर्षि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि महान संत और आदि काव्य ‘‘रामायण’’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के जीवन परिचय के साथ-साथ, उनके सामाजिक आदर्शों से भी दुनिया को अवगत कराया और जो वर्तमान और भविष्य में मानव जाति के लिए एक आध्यात्मिक शक्ति देने वाला अद्वितीय उपहार है। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की महान रचना से हमें महाग्रंथ रामायण का आध्यात्मिक सुख मिला।

यह एक ऐसा ग्रंथ हैं, जिसने मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम तथा प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि वाल्मीकि के व्यक्तिगत जीवन से भारतीय दर्शन मजबूत हुआ। महर्षि वाल्मीकि ने अपने लेखन, आचार व व्यवहार से समाज के व्यवहारिक मूल्यों की पृष्ठभूमि मजबूत किया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि परिवर्तन चौक, वाल्मीकि प्रतिमा पर पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के नेता रितेश वाल्मीकि व मयंक वाल्मीकि आदि समाज के नेताओं ने यहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी,अनिल यादव ने वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, विवेकनंद पाठक,पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, रामजियावन यादव, आलोक प्रसाद, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता पंकज तिवारी, बृजेश सिंह ,शिव पांडे, जयकरण वर्मा, सचिन रावत, संजय शर्मा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शंकर लाल गौतम, जितेंद्र वर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, सुशील वाल्मिकी, विक्रम पांडे, नईम सिद्दीकी, चंद्रेश सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, रितेश वाल्मीकि सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More