Till the last the police did not get caught : बॉबी कटारिया ने गोपनीय और नाटकीय अंदाज में देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत भी पा गया

यूट्यूबर बॉबी कटारिया वाकई बहुत शातिर निकला। उत्तराखंड पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन आखिर तक पुलिस को चकमा देता रहा। बता दें कि बॉबी कटारिया को दिल्ली से देहरादून लाकर कोर्ट में पेशी होनी थी। ‌राजधानी देहरादून में बहुत ही गुप्त और नाटकीय तरीके से बॉबी कटारिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शातिर कटारिया सीजेएम एडिशनल सेकंड संजय सिंह की अदालत में पेश हुआ। बॉबी कटारिया के वकील ने बताया कि बॉबी को जमानत भी मिल गई है।

कटारिया को 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है‌ बॉबी दो बार बी वारंट लेने के बावजूद उत्तराखंड पुलिस उसे कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। बता दें कि 11 अगस्त को देहरादून पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन कटारिया को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर किया था जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेजा गया था। उस पर उत्तराखंड पुलिस को धमकाने के भी आरोप हैं। इसके बाद पुलिस उसे लेकर बहुत सख्त हो गई थी। गुरुवार को पुलिस उसका कोर्ट के बाहर इंतजार करती रही, बाद में पता लगा कि वह एक अक्टूबर को ही जमानत पर छूट चुका है।

Dodge Given: देहरादून पुलिस इंतजार करती रही, यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली से जमानत के बाद हुआ फरार

गौरतलब है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बॉबी खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। वीडियो 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद 11 अगस्त को डीजीपी के आदेश पर देहरादून केंट पुलिस ने उसके ऊपर केस दर्ज किया था। तब से वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। आपको बता दें कि उत्तराखंड के अलावा दिल्ली में भी उसके खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज है। 25 हजार के इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया को घेरने की पुलिस की रणनीति एक बार फिर फेल हो गई।

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More