इंजीनियरिंग, बीटेक, नर्सिंग, एमकाम, एमए के बाद अब बनेंगी ब्रह्माकुमारी

इंदौर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के जोनल हैड क्वार्टर ओम शांति भवन न्यू पलासिया द्वारा दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह आठ अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है। मुख्य समारोह खंडवा रोड स्थित समारोह परिसर मैरिज गार्डन में आठ अक्टूबर को दोपहर 12 से दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 24 बहनें ब्रह्मकुमारी बनेंगी। नौ अक्टूबर को वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान किया जाएगा। 10 अक्टूबर को शिव शक्ति रिट्रीट सेंटर पर कार्यक्रम होगा।

इसमें पहले बार एक साथ 24 कुमारियां ब्रह्मचर्य, योग-तपस्या के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते समाज सेवा के लिए अर्पित करेंगी। सबसे खास बात वह दुल्हन के रूप में सजधजकर परमात्मा शिव को साजन के रूप में स्वीकार करेंगी। साथ ही आजीवन इस मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आ रहीं घाटकोपर सब जोन की निदेशिका गुजरात गौरव अवार्ड से सम्मानित, तीन से अधिक पुस्तकों की लेखिका राजयोगिनी डा. बीके नलिनी दीदी, इंदौर जोन की निदेशिका राजयोगिनी आरती दीदी और संस्थान के मीडिया विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर और लेखक बीके निकुंज भाई शामिल होंगे। (BNE)

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More