Announced: फिजिक्स के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिलेगा नोबेल पुरस्कार

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक का आज दूसरा दिन है। आज फिजिक्स का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। ये हैं, एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर। उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है। अब बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। इससे पहले बीते दिन सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के लिए स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को नोबेल प्राइज देने की घोषणा की गई थी। पाबो को ये पुरस्कार मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए देने का निर्णय लिया गया। पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर ये बताया कि दोनों में आपसी मिश्रण है।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More