गुनाहों के दलदल में फंस रही प्रतिभाएं

शानो शौकत की चाह में छात्र बन रहे जालसाज

माता -पिता के सपनों की दुश्मन बनीं बच्चों की भटकती राहें


ए अहमद सौदागर


लखनऊ। अपने बच्चों पर ही माता – पिता की उम्मीदें टिकी होती है। उनका कैरियर संवारने में वे अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं, लेकिन उनकी भटकती राहें सपनों की दुश्मन बन जाती है। राजधानी लखनऊ में लूट, टप्पेबाजी या फिर जालसाजी की कुछ घटनाओं के खुलासे के बाद ग्रेजुएशन छात्रों की शक्ल हाईटेक जालसाजों के रूप उभरी तो पुलिस अफसर भी हैरत में रह गए। हाईटेक जीवन शैली और सुख सुविधा की चाह में इन लड़कों की मेधा गुनाहों के दलदल में फंस गई। भरोसा नहीं होता कि जिनके हुनर को मुकाम हासिल होने से समाज में बदलाव की हवा बहती है, वही अपराध की अंधेरी गलियों में गुमराह हो गए हैं।

मड़ियांव पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि इनमें सिर्फ अनपढ़ नहीं बल्कि लॉ के छात्र हैं। DCP  उत्तरी कासिम आब्दी के निर्देशन में क्राइम टीम और इंस्पेक्टर मड़ियांव ने अयोध्या जिले के खंडासा निवासी सचिन तिवारी, अंबेडकर नगर निवासी अभिषेक दुबे, बख्शी का तालाब निवासी शुभम्, विकास यादव, इटौंजा निवासी धर्मवीर व रवीन्द्र यादव गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की पता चला कि गिरोह का सरगना सचिन और अभिषेक दुबे सिटी लॉ कॉलेज के छात्र हैं।

इस गिरोह ने फ्लिपकार्ट कंपनी के पूर्व डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर फर्जी सिम से फर्जी नाम पते पर सामान मंगवाने के बाद टैबलेट या फिर अन्य सामान वाले डिब्बे में भीगा कागज़ भर देते थे। हाईटेक जालसाजों ने 23 से 26 सितंबर के बीच फर्जी नाम पते पर 50 से अधिक ऑडर किए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महंगी शौक और नशे की लत ने इनको गलत राह पर धकेल दिया।

 

 

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More