गांधी चिंतन पर अमल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म जयन्ती उत्तर प्रदेश विधानसभा ने अभिनव अंदाज में मनाई थी। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पहल पर छत्तीस घण्टे का विधानसभा सत्र आयोजित किया गया था। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ ने सत्रह प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इनके मूल में गांधीवाद की ही प्रतिध्वनि थी। यही कारण था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने इस बार गांधी जयंती को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय किया था। गांधी जी ऐसा समाज चाहते थे जिसमें गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण, बीमारी,असमानता भुखमरी न हो। अंत्योदय का मूलमंत्र भी यही है। इसी के मद्देनजर नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत,मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, जैसी योजनाएं लागू की। योगी आदित्यनाथ इन सतत विकास लक्ष्यों को क्रियान्वित कर रहे हैं। योगी सरकार ने सतत विकास के लक्ष्य हासिल करने का मंसूबा दिखाया है। इस बार गांधी जयन्ती पर योगी आदित्यनाथ ने इसका उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्राम स्वावलम्बन के लिए जनधन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन के साथ सभी व्यक्तियों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया था। स्वच्छ भारत मिशन,स्वस्थ भारत के साथ नारी गरिमा की रक्षा का माध्यम भी बना है। दुनिया जब कोरोना महामारी से पस्त थी, तब प्रधानमंत्री ने देश को आत्म निर्भर भारत का मंत्र दिया। इसका अर्थ है कि जो लोकल है,उसके लिए हम वोकल बने। खादी भारत के स्वावलम्बन, स्वदेशी तथा सम्मान का आधार बनी थी। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार कर रही है। आत्मनिर्भर गांव तथा स्वावलम्बन का आधार बन रहेे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार एक जनपद एक उत्पाद योजना संचालित है। यह आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने का अभियान है। इसकी आत्मा स्वदेशी है। यह आत्मनिर्भर भारत का आधार बन रही है।

इसने लाखों लोगों को आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन की अग्रसर किया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के माध्यम से गांव के हस्तशिल्पी तथा कारीगरों को सम्मान देकर एवं उन्हें टूल किट उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सभी स्वदेशी एवं स्वावलम्बन का ही भाग है। स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत मिशन का की परिणाम है। पहले इस मौसम में अलग-अलग स्थानों पर इंसेफेलाइटिस,डेंगू, मलेरिया, कालाजार तथा चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हजारो लोगों को निगल लेती थी। स्वच्छ भारत मिशन के परिणाम स्वरूप यह बीमारियां बहुत कम हुई है। स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रीय क्षति को बचाने का माध्यम बना है। इसी प्रकार सरकार लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रेरणा लेकर जय जवान जय किसान के नारे को चरितार्थ कर रही है।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More