कविता : ‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत सरल है,

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

‘छोड़ो यार’ कितने सुंदर लफ़्ज़ हैं,
इन लफ़्ज़ों का महत्व समझ ले जो,
उसके जीवन में कभी न कोई दुःख होगा,
और न ही कभी कोई पछतावा होगा।

किसी को एक दो बार मनाने की
कोशिश करिये तब भी ना माने तो,
‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत सरल है,
बस ‘छोड़ो यार’ कह देना सरल है।

माँ दुर्गा स्तुति

अगर आपका तालमेल न बनता हो,
सबसे बना के रखना नही सम्भव हो,
किसी से रूख मिलाना जटिल है,
‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत सरल है।

आपके बच्चे जब बड़े हो जाते हैं,
आपके जूते उनके पैर में आ जाते हैं,
अपनी बात उन पर नहीं थोपना है,
‘छोड़ो यार’का सिद्धांत मान लेना है।

जब हम वरिष्ठ नागरिक हो जाते हैं,
तब कोई कितनी करता निन्दा है,
हम क्यों कर होते तब शर्मिन्दा हैं,
‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत ज़िन्दा है।

जब कभी एहसास हमें हो जाता है,
कुछ अपने हाथ में नहीं रह जाता है,
तब सब चिंता फ़िक्र छोड़ देना है,
‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत मानना है।

प्रेम एवं परवाह

जब हमारी इच्छायें और क्षमतायें,
आपस का तारतम्य नहीं रख पाती हैं,
जब दोनो का अन्तर ज़्यादा हो जाता है,
‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत सरल हो जाता है।

हर शख़्स के जीवन की राहें, फ़र्क़ उम्र का,
जीने का तरीक़ा, अलग अलग होता है,
जीवन जीने का स्तर अलग अलग होता है,
तब ‘छोड़ो यार’का सिद्धांत सरल होता है।

जीवन से अनुभूति ख़ज़ाना हम
सबको हर क्षण मिलता रहता है,
आदित्य हर दिन की कमाई क्या गिनिये,
बस ‘छोड़ो यार’ सिद्धांत सरल कहिये।

 

Litreture

लघु-कथाकार नोबेल विजेताः एलिस का चला जाना !

के. विक्रम राव साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की विजेता एलिस मुनरो का कल (15 मई 2024) कनाडाई नगर ओंतारियों में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। मतिभ्रम से पीड़ित थीं। लघु-कथा लेखिका के रूप में मशहूर एलिस की समता भारतीय लघुकथाकार मुल्कराज आनंद और आरके नारायण से की जाती है। रूसी कथाकार […]

Read More
Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More