भारत रत्न लता मंगेशकर की जीवनी प्रकाशित करेगा पेंगुइन

कोलकाता।  देश की सबसे प्रतिष्ठित गायिका और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय लता मंगेशकर के 93वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने ‘लता: ए लाइफ इन म्यूजिक’ शीर्षक से उनकी जीवनी को प्रकाशित करने की घोषणा की है। स्वर कोकिला लता जी की जीवनी मूल रूप से हिंदी में लेखक-कवि यतींद्र मिश्रा ने लिखा है। इसे लेखक, अनुवादक और पुरस्कार विजेता इरा पांडे द्वारा अनुवादित किया गया है।

कला के प्रति समर्पित और भारत की सबसे पसंदीदा गायक की जीवनी का विवरण करते हुए, पेंगुइन प्रकाशन की इस पुस्तक का विमोचन 2023 की शुरुआत में किया जाएगा। लेखक यतींद्र मिश्रा ने कहा, “लता दीदी एक वैश्विक और ख्याति प्राप्त कलाकार थीं। हिंदी में प्यार और सम्मान प्राप्त पुस्तक को अंग्रेजी के पाठकों के लिए प्रकाशित करना वास्तव में एक सम्मान का विषय है।

अंग्रेजी संस्करण की अनुवादक इरा पांडे ने कहा, कि लताजी की आवाज़ की पवित्रता को लोगों के सामने लाते हुए यतींद्र मिश्रा की पुस्तक का अनुवाद करने के लिए मुझे चुनना उनकी विनम्रता और संगीत के प्रति मेरा समर्पण है तथा मेरे लिए यह एक चुनौती व खुशी दोनों ही है। इस पुस्तक को मूल रूप से हिंदी में लिखा गया है और हिंदी संस्करण ‘लता: सुर-गाथा’ को 64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए मामी पुरस्कार (2016-17) भी प्राप्त हो चुका है। इस पुस्तक को समर्थन देने वाले उत्कृष्ट लेखकों और सार्वजनिक हस्तियों में गुलजार, शुभा मुद्गल, कविता कृष्णमूर्ति और अन्य लोग भी शामिल हैं। (वार्ता)

 

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More