नहीं तय कर पा रही है स्थायी DGP उत्तर प्रदेश की योगी सरकार: कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लिए स्थायी DGP नहीं तय कर पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के बनाए गए नियम के अनुसार जिस IPS अधिकारी की सर्विस छह माह से अधिक हो, ऐसे तीन वरिष्ठ IPS का पैनल UPSC को भेजना होता है स्थायी DJP बनाने के लिए। मगर चार महीने से अधिक हो गए अभी तक वह नाम नहीं भेज पाई है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार। जिससे मुख्यमंत्री की नीयत पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ नतीजा यह है की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। विगत कुछ दिनों में बाराबंकी में शराब पिलाकर गैंग रेप की घटना, बनारस में फ्रांस की युवती को शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार और मुरादाबाद में लड़की का किडनैप कर उसके साथ गैंग रेप और फिर सड़कों पर निर्वस्त्र छोड़ देना जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि पुलिस का इकबाल नदारद है, और चुनाव के वक्त गृह मंत्री अमित शाह का यह कथन कि उत्तर प्रदेश में लड़कियां रात में 12 बजे भी सड़कों पर बेखौफ निकल सकती हैं। उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शता है। अपराधी और मनचले बेखौफ बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पर पुलिस का रवैया बहुत ढुलमुल है।

प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि औरैया में एक दलित छात्र की पिटाई के बाद मौत को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रमुखता से उठाया है और उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला के खिलाफ बढे़ अत्याचार, दलितों पर हो रहे, अत्याचार के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आंदोलन छेड़ा, मगर सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कभी भी गंभीर नहीं रही और सरकार का ढुलमुल रवैया अभी भी जारी है। जिसके खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश को तत्काल स्थायी DJP दिया जाए और लचर कानून व्यवस्था पर जल्द से जल्द लगाम लगाई जाए।

 

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More