गजबः योगी सरकार का हाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने छह माह काम लिया अब कर्मियों को मानदेय देने से इनकार

डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मौर्य से शिकायत के बाद कॉलेज से भी दुत्कार कर भगाया, स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राचार्य का किया घेराव, चुनाव में भाजपा का हो सकता है नुकसान

अजीत तिवारी 

प्रतापगढ़। योगी सरकार में स्वास्थ्य विभाग के अफसर मनमानी पर उतारू हो गए हैं। अपने ही कर्मचारियों से छह माह तक काम लिये। अब मानदेय देने की बारी आई तो दुत्कार कर विभाग से बाहर का रास्त दिखाया जा रहा है। जबकि बीते पांच साल से कर्मचारी उसी अस्पताल में काम करते चले आ रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी शिकायत किए थे। इससे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और खफा हो गए। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सेवा प्रदाता रामा और अवनी के 48 कर्मचारी अपनी सेवा जिला अस्पताल में बीते पांच साल से दे रहे हैं। उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद इन्हीं कर्मचारियों से मेडिकल कॉलेज में भी काम लिया जा रहा था। बीते छह माह से मानदेय नहीं दिया गया। इतना ही नहीं यहां के असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल सैनी ने बुधवार को कर्मचारियों को दुत्कार कर कॉलेज कैंपस से बाहर निकाल दिया था।

शुक्रवार दोपहर अस्पताल पहुंचे प्राचार्य डॉक्टर आर्यदेश दीपक का कर्मचारियों ने घेराव किया। छह माह के रुके हुए मानदेय का मांग किया। बगैर किसी शासनादेश के विभाग से बाहर का रास्ता दिखाए जाने को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दूसरी एजेंसी में चयन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। प्राचार्य और उनके कुछ सहयोगी मिलकर रामा और अवनी के कर्मचारियों को दूसरी एजेंसी में ज्वाइन कराने का प्रयास कर रहे हैं। इलेक्ट्रिशियन अजय ने बताया कि प्राचार्य ने 30 जुलाई को लिखित में सभी कर्मचारियों की अस्पताल से ड्यूटी हटाकर कॉलेज में लगा दिया। अब कॉलेज तो दूर अस्पताल में काम करने का पैसा देने से हाथ खड़ा कर रहे हैं।

प्राचार्य डॉक्टर आर्यदेश दीपक से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बीते मार्च में ही अवनी और सेवा प्रदाता एजेंसी रामा को पत्र भेजकर अपने कर्मचारियों को गरुणा एजेंसी में समायोजित करने के लिए कहा गया था। मगर दोनों एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस लिए इन कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया जा सकता है। प्राचार्य आर्यदेश दीपक ने कहा कि जब समायोजन किया जा रहा था तो कर्मचारी तैयार नहीं थे। अब पद फुल हो गया है। फिर भी खाली पड़े पद पर समायोजन करने के लिए तैयार हूं। मगर कर्मचारी जिद पर अड़े हैं कि जिस पद पर वे काम कर रहे हैं उसी पद पर उनकी तैनाती होनी चाहिए। जबकि वह पद मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत ही नहीं है।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More