स्वास्थ्य मंत्री का फरमान ताक पर

मरीज़ तड़पता रहा डॉक्टर मूकदर्शक बने रहे

चित्रकूट जिले का मामला


लखनऊ। एक ओर जहां स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक घूम घूमकर सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों का सही इलाज हो, लेकिन अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों का रवैया फिलहाल बदलता नज़र नहीं आ रहा है।  यूपी के चित्रकूट जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने मानवता की सभी हदें पार कर दी।  आरोप है कि, तेज बुखार से पीड़ित एक युवक अस्पताल के गेट पर  पर घंटों तड़पता रहा और जिम्मेदार डॉक्टर मूकदर्शक बने रहे। परिजन डॉक्टरों के हाथ जोड़ते रहे, युवक को भर्ती करने के लिए पिता डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा।  डॉक्टरों ने बुखार में तप रहे युवक को बिना देखे ही प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह मामला मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

जानकारी के मुताबिक धर्मपुर गांव निवासी कल्लू को तेज बुखार आ रहा था। कल्लू को इलाज के लिए उसका पिता गोपाल सुबह 10 बजे मानिकपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। आरोप है कि, यहां डॉक्टरों ने कल्लू को देखे बिना ही सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान लाचार पिता डॉक्टरों के सामने बेटे को भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन डॉक्टरों को रहम नहीं आया। मजबूर पिता बुखार में तप रहे बेटे को अस्पताल के बाहर ही लेटाकर डॉक्टरों की मिन्नतें करता रहा, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी किसी भी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। तेज बुखार से तड़पता कल्लू अपनी मां की गोद में फर्श पर लेटा रहा।

आरोप है कि, पिता बेटे को भर्ती करवाने के लिए डॉक्टरों के चक्कर काटता रहा। कई घंटे बीतने पर वहां कुछ मीडिया कर्मी पहुंचे। कल्लू का वीडियो बनाकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की। जब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो आनन-फानन डॉक्टरों ने चार घंटे बाद कल्लू का प्राथमिक इलाज करना शुरू किया। इसके कुछ घंटे बाद ही डॉक्टरों ने फिर से उसे लिखित में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की बड़ी संवेदनहीनता उजागर हुई है।

 

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More