50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

IMD Weather Alert: नवंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग रहने वाला है। यहां अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान में दक्षिण भारत के पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड के साथ घने कोहरे का असर बढ़ने वाला है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 नवंबर को घना कोहरा छाने का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में भी सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण भारत के पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 25 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण भारत में बारिश का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है। केरल और माहे में 24 से 28 नवंबर तक व्यापक बारिश होने के आसार हैं। वहीं लक्षद्वीप में 25 से 29 नवंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में गिरेगा पारा, सुबह धुंध बढ़ाएगी परेशानी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 25 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह और देर रात ठंड का एहसास बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं 26 और 27 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

यूपी-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट नहीं, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य में भारी बारिश, आंधी-तूफान या तेज हवाओं को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, सुबह और रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है। उत्तराखंड में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

बिहार-झारखंड में तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बिहार और झारखंड में भी अब ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका सीधा असर दोनों राज्यों के मौसम पर दिखाई देगा। फिलहाल बिहार और झारखंड में 25 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत के पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर को दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। पंजाब में 27 नवंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 से 27 नवंबर के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को कम गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

मध्य भारत में भी बढ़ेगी रात की ठंड

मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल बारिश या आंधी-तूफान की कोई बड़ी संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे रात के समय ठंड बढ़ सकती है। गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, लेकिन इसके बावजूद अगले एक सप्ताह तक पश्चिम और मध्य भारत में किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

अगले कुछ दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

कुल मिलाकर 25 नवंबर से देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, जबकि उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर बढ़ेगा। वहीं बिहार, झारखंड और मध्य भारत में रात के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

Uncategorized

‘बेटा, पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’, जनता दर्शन में छात्र की फरियाद पर भावुक हुए CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक अभिभावक की भूमिका में नजर आए। यहां गोंडा से पहुंचे कक्षा-8 के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने करीब 4-5 मिनट तक उसकी […]

Read More
Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
Gandhi Book Launch
Uncategorized

सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?

Gandhi Book Launch: दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इसके बाद उनकी कांग्रेस में […]

Read More