नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, पीएम मोदी बोले- सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद

Chhath Puja Wishes:  लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस पावन पर्व के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि छठी मइया की कृपा हर किसी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। यह श्लोक आचार्य चाणक्य की ‘चाणक्य नीति’ के 14वें अध्याय का 19वां श्लोक बताया गया है।

श्लोक है-

‘धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्।
सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥’

इस श्लोक के माध्यम से जीवन में धर्म, धन, अन्न, गुरु की शिक्षा और औषधि के महत्व को समझाया गया है। इसका संदेश है कि मनुष्य को नैतिकता और धर्म का पालन करना चाहिए। भविष्य की जरूरतों और संकट के समय के लिए धन और अन्न का उचित प्रबंध रखना चाहिए। साथ ही गुरु और मार्गदर्शक की अच्छी बातों को जीवन में अपनाना चाहिए तथा बीमारी के समय उचित औषधि का सेवन करना चाहिए। अर्थात जीवन को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इन सभी महत्वपूर्ण तत्वों को समझना और सही तरीके से अपनाना जरूरी है।

राजनाथ सिंह ने भी दी छठ पर्व की बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ महापर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लोक आस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ शुरू हो रहा है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे।

दिल्ली में 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट तैयार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। मुनक नहर के दोनों किनारों पर करीब 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सकें। मुख्यमंत्री ने छठी मैया से सभी परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मोहन यादव और भजनलाल शर्मा ने भी दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी छठ पर्व की बधाई देते हुए कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे तथा हर परिवार में आरोग्य और खुशहाली का वास हो।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मैया से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ इस कठिन व्रत का समापन होता है। इस दौरान व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना करते हैं।

Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More
Uncategorized

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

 शाश्वत तिवारी Kathmandu:  भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी का दो दिवसीय नेपाल दौरा संपन्न हो गया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित […]

Read More
Islamabad
International Uncategorized

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, LPG सिलेंडर ₹7,000 तक पहुंचा

Islamabad: पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होने के बाद कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 किलो के एक सिलेंडर का दाम करीब 7,000 पाकिस्तानी रुपए तक […]

Read More