
Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पसंद के युवक से निकाह करने की जिद में 19 वर्षीय युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का प्रेमी मुंबई में रह रहा था। परिजनों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह निकाह की मांग पर अड़ी रही।
आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से मौलाना को मौके पर बुलाया गया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में मौजूद युवक से उसका निकाह कराया गया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दमकलकर्मियों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस पूरे घटनाक्रम में करीब साढ़े चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सुबह-सुबह टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप
घटना नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस्थनवा गांव निवासी रहीस मनिहार की 19 वर्षीय बेटी साहिबा बुर्का पहनकर घर से निकली और चौधरी गांव में लगे करीब 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर पहुंचने के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
युवती गांव के ही फारुख के 21 वर्षीय बेटे नसरुद्दीन से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई।
‘निकाह कराओ, वरना नीचे कूद जाऊंगी’
टावर पर काफी ऊंचाई पर बैठी साहिबा ने निकाह की मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी दी। बताया जाता है कि उसने दोपहर 12 बजे से पहले निकाह कराने की शर्त रखी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती नीचे उतरने को राजी नहीं हुई।
ये भी पढें
इस बीच पुलिस और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की थी। काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई। आखिरकार युवती की मांग को देखते हुए परिवार निकाह कराने के लिए तैयार हो गए।
मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर कराया निकाह
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निकाह कराने पर सहमत हुए। इसके बाद मदरसा दारुल उलूम जामिया गौसिया हिमायतुल इस्लाम के मौलाना कारी अकमल को मौके पर बुलाया गया। आवश्यक तैयारियों के बाद मोबाइल फोन के जरिए मुंबई में मौजूद नसरुद्दीन से निकाह की रस्म पूरी कराई गई। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया। बताया गया कि इस दौरान तीन दमकलकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे लाने में मदद की।
निकाहनामे में 19 साल उम्र दर्ज, मेहर भी तय
निकाहनामे को लेकर भी शुरुआत में असमंजस की स्थिति बनी रही। खबर के मुताबिक, युवती की उम्र को लेकर पहले अलग-अलग दावे किए गए थे। परिजनों ने आधार कार्ड उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था। बाद में गवाहों ने मौलाना को युवती की उम्र 19 वर्ष और युवक की उम्र 21 वर्ष बताई। इसके बाद निकाहनामा भरा गया, जिस पर दो गवाहों ने भी हस्ताक्षर किए। निकाहनामे में मेहर के रूप में 11,786 रुपये की रकम तय किए जाने का उल्लेख है।
पुलिस ने क्या बताया?
सीओ मिहींपुरवा अमित सिंह के मुताबिक, युवती को सुरक्षित नीचे उतारना पुलिस की प्राथमिकता थी। युवक और युवती के परिजनों की सहमति से निकाह कराया गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध: 27 अक्टूबर से स्थानीय सीजफायर, ओलेश्की में मिलेगी राहत
ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड: आंखों में लाल मिर्च झोंकने के बाद हत्या का आरोप
RBI Alert: ‘अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक’ के पास नहीं लाइसेंस, ग्राहकों को चेतावनी
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें कीमत


One thought on “यूपी में 120 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में बैठे प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह”
Comments are closed.