
दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में जांच शुरू की है।
सीमावर्ती क्षेत्र में आरोपित की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने के लिए टीम विभिन्न रास्तों की पड़ताल कर रही है। खासतौर पर सीमा के आसपास मौजूद पगडंडी मार्गों और स्थानीय दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
ये भी पढें
जांच टीम फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्रद्धा दुबे की संभावित आवाजाही से संबंधित कोई अहम जानकारी मिल सकती है या नहीं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से क्षेत्र में उपलब्ध अन्य जानकारियों को भी जुटाया जा रहा है।
भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सोनौली और भगवानपुर क्षेत्र में जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच और SOG की टीमें सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। फिलहाल, जांच के दौरान किसी ठोस सुराग या आरोपित की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा
योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब कानून का शासन
गोली वाले बयान पर प्रशांत की सफाई, सम्राट चौधरी पर हमला


3 thoughts on “श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस”
Comments are closed.