
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: नेपाल में बंद पड़ी फैक्ट्रियों के स्क्रैप को छोटे टुकड़ों में काटकर भारतीय इलाकों में लाया जा रहा है। इसके अलावा नेपाल के मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाला कचरा भी अवैध रूप से भारत में खपाया जा रहा है। यह तस्करी मुख्य रास्तों की बजाय पगडंडियों और चोर रास्तों से ठेलों के जरिए की जा रही है। इस अवैध तस्करी में लिप्त तस्कर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।
ये भी पढें
66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच
तस्करी का उपयोग जिन रास्तों से किया जा रहा है उसमें नौतनवां, निचलौल, ठूठीबारी, राजाबारी, झिंगटी, भगवानपुर, श्यामकाट, सोनौली, प्रेम नगर कॉलोनी, रजिया घाट, सुंडी, डंडाहेड, खनुआ हरदी डाली, मुर्दहिया घाट, चंडीथान, बैरिया घाट,संपतिहा, जोगियाबारी और खैराघाट प्रमुख हैं।
इस पूरे नेटवर्क के पीछे ठूठीबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। कहने को तो एसएसबी से लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस और प्रशासन चौकसी की दावा तो करती है पर जमीन पर उनका दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा
योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब कानून का शासन

