चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर

  • चिनहट ACP सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट ने महिलाओं को किया गया जागरूक
  • वस्त्र व मिष्ठान्न वितरित कर पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं का बढ़ाया मान

ए अहमद सौदागर

Lucknow: शारदीय नवरात्र पर्व के मौके यूपी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर में उपस्थित महिलाओं एवं माताओं-बहनों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा सहायता प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.30.37 PM
इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी महोदया एवं इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी के अलावा भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

ये भी पढें

यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

कार्यक्रम के अंत में आगामी दशहरा व नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर उपस्थित महिलाओं को साड़ियां, वस्त्र एवं मिष्ठान्न वितरित किए गए तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.30.36 PM
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जनजागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

भारत-आसियान रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे: राजनाथ सिंह

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

 

 

 

One thought on “चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर”

Comments are closed.

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

सचान को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत नया लुक ब्यूरो Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार […]

Read More
Lucknow
homeslider National

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

Lucknow: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। देश के विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. कलाम को उनकी सादगी, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों के लिए आज भी याद किया जाता है। […]

Read More