वैभव की फिरकी में फंसे विजय
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने IPL 2026 की एक पुरानी कहानी याद दिला दी। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें साउथ जोन के ऑफ स्पिनर त्रिपुराना विजय ने अपनी फिरकी में फंसाकर स्टम्प आउट करा दिया।
खास बात यह है कि त्रिपुराना विजय और वैभव सूर्यवंशी इससे पहले इसी साल IPL में भी आमने-सामने आ चुके हैं। उस मुकाबले में विजय के IPL डेब्यू ओवर में वैभव ने उनकी जमकर धुनाई की थी। अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में विजय ने वैभव का विकेट लेकर उस मुकाबले का ‘बदला’ ले लिया।
छठे ओवर में वैभव का खेल खत्म
चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन ईस्ट जोन की दूसरी पारी शुरू हुई। अभिमन्यु ईश्वरन के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। दर्शकों की नजरें खास तौर पर वैभव पर थीं। वैभव ने शुरुआत संभलकर की और अपनी पहली छह गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया।
ऐसा लगा कि वह लंबी पारी खेलने के इरादे से आए हैं। लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने बड़ा जोखिम उठा लिया। त्रिपुराना विजय की फ्लाइटेड गेंद मिडिल स्टंप पर पड़ी और ऑफ स्टंप की ओर निकल गई। वैभव गेंद को खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद को मिस कर गए।
IPL में वैभव ने विजय के ओवर में बनाए थे 18 रन
त्रिपुराना विजय ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना डेब्यू किया था। दिल्ली ने उन्हें IPL 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। विजय को 17 मई 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला। दिलचस्प बात यह थी कि उनके IPL करियर की पहली गेंद का सामना वैभव सूर्यवंशी ने ही किया था।
ये भी पढें
लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत
डेब्यू मैच में विजय का पहला ओवर काफी महंगा रहा। वैभव ने उनके ओवर में 18 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। विजय ने उस मुकाबले में कुल दो ओवर गेंदबाजी की और 29 रन खर्च किए। यह उनका IPL में अब तक का एकमात्र मुकाबला रहा है।
करीब चार महीने बाद मिला जवाब
17 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ी अब नौ सितंबर 2026 को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने आए। इस बार कहानी पूरी तरह अलग थी। विजय ने अपनी फिरकी में वैभव को फंसाया और उन्हें स्टम्प आउट करा दिया। ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि विजय ने IPL में हुई अपनी पिटाई का हिसाब दलीप ट्रॉफी में चुकता कर लिया।
कौन हैं त्रिपुराना विजय?
त्रिपुराना विजय आंध्र प्रदेश के क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जन्म पांच सितंबर 2001 को आंध्र प्रदेश के तेक्काली में हुआ था। हाल ही में उन्होंने अपना 25वां जन्मदिन मनाया है।
विजय दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले उनके नाम 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट और 327 रन दर्ज थे। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट के 14 मुकाबलों में उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। T20 क्रिकेट के 11 मैचों में उनके नाम 14 विकेट और 50 रन हैं।
दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी विजय का जलवा
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में त्रिपुराना विजय साउथ जोन के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे। ईस्ट जोन की पहली पारी में उन्होंने 42 ओवर में 180 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ईस्ट जोन ने फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत
पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?
हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC
दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा
