‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ऐलान, 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

OTT Release 2026 : पाताल लोक के मेकर्स एक बार फिर दर्शकों के लिए एक दिलचस्प और रोमांचक कहानी लेकर आ रहे हैं। प्राइम वीडियो ने अपनी नई प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 28 अगस्त 2026 को भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म हिंदी में उपलब्ध होगी और इसके साथ अंग्रेजी सबटाइटल्स भी दिए जाएंगे। फिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन अमिता व्यास ने किया है। फिल्म स्क्वाड प्रोड्यूसर्स ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। फिल्म के निर्माता सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी हैं, जबकि सुदीप शर्मा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में निमिषा सजयन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक हत्या, दो रहस्य और खुद को तलाशने का सफर

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की कहानी एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की मुख्य किरदार बबीता सिंह, जिन्हें प्यार से ‘बेबी’ कहा जाता है, एक निलंबित पुलिस अधिकारी हैं। दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को अपनी प्राथमिकता बनाने वाली बेबी की जिंदगी बचपन के एक दोस्त की हत्या के बाद पूरी तरह बदल जाती है। दोस्त की हत्या की सच्चाई जानने के लिए बेबी जांच शुरू करती हैं। लेकिन यह सफर सिर्फ एक अपराध की गुत्थी सुलझाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उन्हें अपने अतीत, रिश्तों और खुद की पहचान से भी रूबरू कराता है। फिल्म हत्या की जांच के साथ-साथ एक महिला की भावनात्मक यात्रा को भी सामने लाती है। इसमें वास्तविकता, जटिल पारिवारिक रिश्तों और बहुआयामी किरदारों के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कई बार दूसरों की उम्मीदों के बीच अपनी जिंदगी और पहचान को तलाशना कितना मुश्किल होता है।

निमिषा सजयन निभाएंगी बबीता का किरदार

फिल्म में बबीता यानी बेबी का किरदार निमिषा सजयन निभा रही हैं। प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा कि ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ एक मानवीय कहानी है, जो सच्चाई की तलाश के साथ एक महिला की अपनी आवाज और पहचान वापस पाने की यात्रा को दिखाती है। उन्होंने फिल्म की रचनात्मक टीम और कलाकारों की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, निमिषा ने बेबी के किरदार को गहराई और प्रामाणिकता के साथ पर्दे पर उतारा है।

अपराध से आगे बढ़कर एक महिला की कहानी

एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा के मुताबिक, फिल्म की कहानी भले ही एक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसका असली केंद्र एक ऐसी महिला है, जिसने पूरी जिंदगी दूसरों की मंजूरी और उम्मीदों के हिसाब से खुद को ढाला। उन्होंने कहा कि निमिषा सजयन ने इस किरदार को संवेदनशीलता और मजबूती के साथ निभाया है, जबकि बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर ने भी कहानी को गहराई दी है। पाताल लोक के दो सीजन में प्राइम वीडियो के साथ काम कर चुके सुदीप शर्मा के लिए इस कहानी को इसी प्लेटफॉर्म पर लाना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि प्राइम वीडियो ने टीम को रचनात्मक स्वतंत्रता और व्यापक दर्शकों तक कहानी पहुंचाने का मंच दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

Spread the love

Entertainment

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, […]

Spread the love
Read More
Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल जलवा, Prime Video की टॉप 10 में एंट्री!

Don’t Be Shy: युवा दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना रही फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ने अब ग्लोबल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कुछ ही दिनों में Prime Video की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। […]

Spread the love
Read More