फरीदाबाद में विस्फोटक के 50 और बोरे मिले

Untitled 19 copy 6
  • पहले मिल चुका है 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा
  • हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अभी भी जारी, पूरे इलाके में हड़कंप
  • डॉक्टर और एक मौलाना गिरफ्तार, रिसिन नामक एक घातक रासायनिक जहर बनाने की थी तैयारी

नया लुक ब्यूरो

फरीदाबाद। देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद देर शाम तक विस्फोटक पदार्थ के 50 बोरे और मिले हैं। पुलिस इन बोरों को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जा रही है। यह बोरे आतंकी मुजम्मिल के करीबी इमाम के घर से बरामद किए गए हैं। इन बोरे में क्या विस्फोटक पदार्थ है? इसको लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इससे पहले पुलिस को 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है। घातक रसायन की इतनी भारी मात्रा किसी भी शहर को दहलाने के लिए काफी है। इल संबंध में एक डॉक्टर और एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि यह एक संयुक्त ऑपरेशन है जो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच अभी भी जारी है। इसके तहत, एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ा गया है। कल, लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। यह आरडीएक्स नहीं है।बरामद की गई सामग्री में एक असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस, और एक बाल्टी शामिल है, जिसमें से लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुई है। इसके अलावा, 20 टाइमर बैटरियां, 24 रिमोट, लगभग 5 किलोग्राम भारी धातु, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक तार, बैटरियां और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि आरडीएक्स नहीं है, बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है। बरामद की गई राइफल AK-47 जैसी है, लेकिन उससे थोड़ी छोटी है।

ये भी पढ़े

फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों में एक डॉक्टर और एक मुस्लिम इमाम शामिल हैं। इमाम की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पुलिस ले गई है। जो पिछले बीस साल से मस्जिद में सेवा दे रहे थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें क्यों ले जाया गया है। पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉ. मुज्जमिल फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा। बताया जा रहा है कि कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। पुलिस ने कमरे से करीब 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट , एके 47 राइफल, 84 कारतूस और घातक रसायन रखा हुआ था। तीन महीने पहले किराये पर कमरा लिया था। डॉक्टर शकील ने 3 महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था। छापे के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में चार राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। मकान मालिक को कहा था कि सिर्फ सामान रखना है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी?

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को धन लाभ, करियर में सफलता और शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और विवादों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष […]

Spread the love
Read More
National Fatherless Children's Day
homeslider International

राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस 2026: बच्चों के भविष्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष अवसर

National Fatherless Children’s Day हर वर्ष जून के चौथे रविवार को राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 28 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य उन बच्चों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है, जो किसी कारणवश अपने पिता के साथ नहीं रह पा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More