वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर

धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA

UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडल समेत नोएडा से जुड़े अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं। सूची के मुताबिक गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के साथ निदेशक, नगर भूमि सीमांकन तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं इन्द्र विक्रम सिंह, सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को मंडलायुक्त गोरखपुर बनाया गया है। प्रमुख सचिव रविन्द्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बस्ती और बरेली मंडल में भी बदलाव

पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को मंडलायुक्त बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भूपेन्द्र एस. चौधरी, मंडलायुक्त बरेली को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। शम्भू कुमार, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मंडलायुक्त बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रयागराज मंडल में भी नई तैनाती

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। वहीं प्रयागराज की मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है।

नोएडा से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाया गया है। वहीं नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) बनाया गया है।

13 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

शासन की ओर से जारी सूची में कुल 13 अधिकारियों के पद/दायित्व में बदलाव या अतिरिक्त प्रभार का उल्लेख है। फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर मंडलायुक्त स्तर पर हुए बदलाव से गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडल के प्रशासनिक कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

IND vs SL: बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन पर संकट, क्या टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर?

बस्ती की घटना पर सियासत तेज, राजकर ने सपा पर फेंका तीखा बाउंस

सपा विधायको ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर किया प्रदर्शन

प्रदेश की जनता BJP सरकार से निराश और नाराज: डिम्पल यादव

 

 

 

One thought on “वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More