
PDA यानी पीट देगा अशफाक, आज नया मुहावरा राजभर ने बनाया
अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तीखी टिप्पणी
नया लुक संवाददाता
Lucknow : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि बस्ती जिले में एक यादव परिवार की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि इस घटना के बाद संबंधित परिवार पलायन के लिए मजबूर हो गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढें
पोस्ट में समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी कटाक्ष किया गया है और आरोप लगाया गया है कि पार्टी की नीतियों के कारण यादव समाज की उपेक्षा हो रही है। साथ ही, समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति और उसके सामाजिक समीकरणों पर भी सवाल उठाए गए हैं। इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से इस वायरल पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वहीं, घटना के संबंध में पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के आधार पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच स्थानीय घटनाएं भी तेजी से राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की सत्यता की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सपा विधायको ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर किया प्रदर्शन
प्रदेश की जनता BJP सरकार से निराश और नाराज: डिम्पल यादव
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में खुली विकास के दावों की पोल


One thought on “बस्ती की घटना पर सियासत तेज, राजकर ने सपा पर फेंका तीखा बाउंस”
Comments are closed.