भोपाल में किसान आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग तोड़ CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bhopal Farmers' Protest

Bhopal Farmers’ Protest :  मध्य प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों से आए हजारों किसानों ने राजधानी भोपाल में पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान कई किसान बसों पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

यह आंदोलन नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा सहित 19 किसान संगठनों के नेतृत्व में चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, बेटे की पुकार सुनकर भी नहीं उतरा पिता

क्या है किसानों की मुख्य मांग?

प्रदर्शन कर रहे किसानों की सबसे बड़ी मांग है कि मूंग की पूरी फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए। किसानों का आरोप है कि सरकार प्रति एकड़ उत्पादन की तुलना में बहुत कम मात्रा में ही MSP पर खरीद कर रही है। उनका कहना है कि एक एकड़ में औसतन चार से पाँच क्विंटल मूंग पैदा होती है, जबकि सरकारी खरीद केवल करीब 1.20 क्विंटल तक सीमित है। बाकी उपज किसानों को खुले बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया पहला बयान

राजधानी में बढ़ते तनाव के बीच CM मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि आंदोलन के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान सभी पक्षों को रखना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि बुधवार शाम छह बजे के बाद किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

farmers 1785288408

कृषि मंत्री ने भी शुरू की बातचीत

इससे पहले कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने देर रात किसान नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है और मूंग खरीद से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत जारी रखने की अपील भी की।

कृषि मंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राज्य के लिए मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इस वर्ष उत्पादन अपेक्षा से अधिक हुआ है, इसलिए खरीद सीमा बढ़ाना किसानों के हित में होगा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, बेटे की पुकार सुनकर भी नहीं उतरा पिता

रफ स्किन और ड्राई हेयर की समस्या होगी दूर, ये पाँच घरेलू नुस्खे हैं बेहद कारगर

सनसनीखेज : शादी से इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या

चंबा में आधी रात फिर भूस्खलन, चट्टान गिरने से मकान तबाह; 100 से ज्यादा घरों पर खतरा

 

 

 

Spread the love

One thought on “भोपाल में किसान आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग तोड़ CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी”

Comments are closed.

Bhopal Farmers' Protest
Madhya Pradesh

भोपाल में किसान आंदोलन तेज: 100% MSP पर मूंग खरीद की मांग, CM हाउस कूच की तैयारी

Bhopal Farmers’ Protest :  मध्य प्रदेश में मूंग की फसल की शत-प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। नर्मदापुरम से पैदल मार्च करते हुए हजारों किसान राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं और सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने साफ […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Madhya Pradesh

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

BJP मध्य प्रदेश के दतिया जिले से विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवां गांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार वाहन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रचार वाहन के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए […]

Spread the love
Read More
Police car theft
Crime News Madhya Pradesh

थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर

Police car theft : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाने के परिसर में खड़ी सरकारी कार की चाबी लगी होने का फायदा उठाकर एक शराब के नशे में धुत युवक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने भीड़भाड़ वाले साप्ताहिक हाट बाजार […]

Spread the love
Read More