भारत ने जीते 100 मेडल, पांचवें दिन चार गोल्ड समेत 12 पदक

Asian Para Games 2026

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के नागोया में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए। इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। भारतीय दल के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार पिछले संस्करण के पदकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा जा सकता है। भारत फिलहाल पदक तालिका में 100 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। इनमें 25 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले एशियन पैरा गेम्स में भारत ने कुल 111 पदक जीते थे।

ये भी पढें

बढ़नी में चेयरमैन की कुर्सी का पुराना संघर्ष, दशहरे की मारपीट से फिर उठे सवाल

पैरा बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड

भारत को पैरा बैडमिंटन में नवीन शिवकुमार ने स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग के फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से हराया। 36 मिनट तक चले मुकाबले में नवीन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड जोड़ दिया।

Untitled 2 copy

नितेश कुमार ने प्रमोद भगत को हराया

पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के फाइनल में नितेश कुमार ने हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। इस हार के साथ दो बार के चैंपियन प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में नितेश ने शानदार खेल दिखाया।

'मेरे जैसे कम से कम चार विश्व चैंपियन बनाना चाहता हूं'- प्रमोद भगत

तुलसीमति मुरुगेसन को मिला सिल्वर

महिला एकल एसयू5 वर्ग के फाइनल में तुलसीमति मुरुगेसन को चीन की यांग कियूशिया के खिलाफ 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत पदक मिला। हालांकि, तुलसीमति के पास अभी दो और स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। वह नितेश कुमार के साथ मिश्रित युगल और मानसी जोशी के साथ महिला युगल के फाइनल में भी उतरेंगी।

Thulasimathi Murugesan: हादसे में खराब हो गया था हाथ, अब तुलसीमति मुरुगेसन ने जिताया पैरालंपिक में

तीरंदाजी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी का कमाल

पैरा रिकर्व पुरुष युगल फाइनल में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने चीन को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व युगल में भावना चौधरी और पूजा जटिया की जोड़ी को चीन के खिलाफ 0-6 से हार मिली और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

जापान में गूंजा भारत का डंका: हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रचा इतिहास, चीन को पछाड़कर जीता शानदार स्वर्ण पदक पूरी खबर पढ़ने के लिए कमेंट ...

प्रमोद बिजारनिया ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर

एथलेटिक्स में प्रमोद बिजारनिया ने पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में चार मिनट 09.65 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। श्रीलंका के पी. वाहुमपुरागे ने चार मिनट 03.25 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि फिलीपींस के किंग जेम्स रेयेस तीसरे स्थान पर रहे।

Image

168 भारतीय एथलीट ले रहे हैं हिस्सा

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 281 सदस्यीय दल भेजा है। इसमें 168 एथलीट और 113 अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। भारतीय दल के एथलीट 11 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आज इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को रिश्तों में लग सकता है झटका!

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

 

 

Spread the love

Sports

इंडिया A के खिलाफ न्यूजीलैंड A टीम का ऐलान, तीन मैचों के लिए चुनी गईं अलग-अलग टीमें

India A vs New Zealand A: भारत A के खिलाफ आगामी रेड-बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड A टीम की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने तीन चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है। हर मैच में 13-13 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 24 […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज किया

IND vs NZ 1st T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर 230 रन बना दिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट […]

Spread the love
Read More
Sports

200+ स्ट्राइक रेट से फिफ्टी, संजू ने रचा इतिहास

Sanju Samson record: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 इंटरनेशनल मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। गुरुवार, 22 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में सैमसन ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ा और इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर […]

Spread the love
Read More