लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव

Formation of Teachers' Association

डॉ जितेंद्र प्रसाद अध्यक्ष और मनोज कुमार महामंत्री चुने गए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Formation of Teachers’ Association :  महराजगंज जनपद के आनन्दनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की इकाई का आज विधिवत निर्वाचन हुआ। महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए इस निर्वाचन में सर्वसम्मत से डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष एवं डॉक्टर मनोज कुमार को महामंत्री चुना गया। साथ ही डॉक्टर प्रीति यादव उपाध्यक्ष, डॉ चंद्र प्रकाश संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी, डॉक्टर बृजेश कुमार वर्मा सुआक्टा प्रतिनिधि एवं डॉ.बाल गोविंद मौर्य कोषाध्यक्ष चुने गए।

यह भी पढ़ें

पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर

गौरतलब है कि महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ का गठन आज मंगलवार को जिला इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अजीत सिंह एवं फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखने के बाद यह तय हुआ की निर्वाचन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से तय किया जाए। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से महाविद्यालय की इकाई शिक्षक संघ का गठन किया।

इकाई के गठन के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सभी शिक्षकों ने नवनिर्वाचित इकाई को बधाई दी। जिसमें डॉक्टर उमेश चंद्र तिवारी, जिला इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अजीत सिंह, डॉक्टर फैजान अशरफ, डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्र, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह, प्रोफेसर किरन सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

डॉयल 112 पर फोन करके पति ने बुलाई पुलिस, पत्नी के खिलाफ की शिकायत

‘मदहोश’ हुआ ‘टॉक्सिक’ का माहौल, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

गाजीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव”

Comments are closed.

Business Delhi Uttar Pradesh

चीनी बाजार में राहत की उम्मीद, सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में किया बदलाव

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एथनॉल खरीद नीति में बदलाव से क्या होगा असर? New Delhi :  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की नुक्कड़ नाटक और फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ अलख

75 जिलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित ए अहमद सौदागर Lucknow : महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश भर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा सभी कमिश्नरेट व जिलों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: रूट मार्च के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों का DSP पूर्वी ने लिया जायजा

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिया दिशा-निर्देश ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा रविवार शाम ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट, SP विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित […]

Spread the love
Read More