कलियुगी बेटी नें मां को ही मरवा डाला ,संपत्ति और नौकरी हड़पने की थी मंशा

Rajasthan Crime

Rajasthan Crime : कलियुगी बेटे तो बहुत सुने होंगे, अब बेटियां भी कलयुगी होने लगी हैं। जयपुर पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है जिसे सुनकर लोग हैरत में पड़ गये हैं। जयपुर पूर्व जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने महिला की हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतका की बेटी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी बलराम उर्फ रवि अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हड़पने का लालच मुख्य वजह रहा।

पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि चार  जुलाई को भरतपुर निवासी राकेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन नीरज शर्मा की मौत साधारण सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। शिकायत में मृतका की बेटी आयुषी शर्मा, ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर संदेह जताया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो बरामद की, जिस पर मिट्टी लगाकर नंबर प्लेट छिपाने का प्रयास किया गया था। वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

दौसा, भरतपुर, मथुरा और आगरा में दबिश देकर पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी आकाश ने स्वीकार किया कि उसे सात लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसने अपने साथियों के साथ करीब एक माह तक महिला की रेकी की और घटना वाले दिन स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वाहन छोड़कर मोटर साइकिलों से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मृतका की बेटी आयुषी शर्मा ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह अनुकंपा नियुक्ति चाहती थी लेकिन उसकी मां स्वयं नौकरी पर लग गई थीं। इसी कारण उसने ताऊ मोहन शर्मा, चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची, ताकि नौकरी और संपत्ति दोनों पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मजाक – मजाक में पत्नी को दी गोली, शो में मचाया धमाल

पत्रकारिता और बेरोज़गारी का पोस्टमार्टम: सच, संघर्ष और सवाल

‘लिटिल मास्टर’ के जीवन के बड़े रिकॉर्ड

पांच साल की उम्र से शुरू किया था रियाज

 

 

 

 

Spread the love

Youth dies after drowning in pond
Crime News

रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग

Youth dies after drowning in pond: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर […]

Spread the love
Read More
Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More
Azam Khan
Crime News Politics Uttar Pradesh

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में ED raid on Jauhar University: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने PMLA, 2002 […]

Spread the love
Read More