मुसीबत में ‘मसीहा’ भारत: वेनेजुएला में मलबे के बीच लौट रही सांसें

Sachin Ahir

शाश्वत तिवारी

Sachin Ahir :  भूकंप की विभीषिका झेल रहे वेनेजुएला के लोगों के लिए भारतीय सेना के डॉक्टर इस समय किसी मसीहा की तरह बनकर उभरे हैं। मलबे के ढेर और ढह चुकी इमारतों के बीच, भारतीय सेना की जांबाज मेडिकल टास्क फोर्स ने राजधानी काराकास में चौबीसों घंटे सक्रिय रहने वाला अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल स्थापित कर लिया है। जहां स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं, वहीं भारतीय सैन्य डॉक्टर मलबे से निकाले जा रहे मरणसन्न और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों की आपातकालीन ट्रॉमा सर्जरी, जटिल ऑपरेशन और जीवनरक्षक इलाज कर रहे हैं। तबाही और अपनों को खोने के गम के बीच, यह सैन्य अस्पताल भूकंप पीड़ितों के लिए जिंदगी की नई उम्मीद और संजीवनी साबित हो रहा है।

 

अपनों को मौत के मुंह से वापस आते देख मरीजों के परिजन भारतीय सेना की मेडिकल टीम की सेवा भावना और त्वरित इलाज की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और वेनेजुएला में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से ऐसी वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें भारतीय डॉक्टरों की इस निस्वार्थ सेवा के लिए स्थानीय लोग भावुक होकर भारत सरकार का आभार जता रहे हैं। विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी कुछ वीडियो में स्थानीय लोग भारतीय सेना को गले लगाते और ‘ग्रेशियास इंडिया’ (शुक्रिया भारत) कहते नजर आ रहे हैं। वेनेजुएला के उप-स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस सैन्य अस्पताल का दौरा कर भारतीय डॉक्टरों के अनुशासन और दक्षता की सराहना की है। वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारतीय फील्ड हॉस्पिटल पूरी तरह से काम कर रहा है। मुश्किल समय में वेनेजुएला के लोगों की मदद के लिए भारत आगे आया है।

 

 

इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देने के लिए भारत से ’60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल’ की 41 सदस्यीय विशेषज्ञ मेडिकल टीम यहां तैनात की गई है। यह अस्थाई सैन्य अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है, जिसमें ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना के तहत तैयार दो स्वदेशी पोर्टेबल मोबाइल अस्पताल ‘भीष्म क्यूब’ भी शामिल हैं।
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप (7.2 और 7.5 तीव्रता) के बाद चारों तरफ मलबे और तबाही का मंजर है। भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 1,400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों गंभीर रूप से घायल हैं। संकट की इस अत्यंत कठिन घड़ी में भारत सरकार ने हमेशा की तरह ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाते हुए मानवता और वैश्विक मित्रता की मिसाल पेश की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

सचिन अहीर के पाला बदलते ही भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- ‘यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस है’

हार्दिक पंड्या ने मुंबई छोड़ी, करियर बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला; अब बेंगलुरु होगा नया ट्रेनिंग बेस

बास्केटबॉल कोर्ट पर छाए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पहले ही शॉट में लगाया शानदार गोल, वीडियो वायरल

 

Spread the love

2 thoughts on “मुसीबत में ‘मसीहा’ भारत: वेनेजुएला में मलबे के बीच लौट रही सांसें”

Comments are closed.

International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More
Berlin
International Religion

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

शाश्वत तिवारी Berlin: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली, जहां गणेश उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्लिन की सड़कों पर जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंजे, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में प्रवासी भारतीयों, विशेषकर महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More