नई Toyota Hilux की एंट्री तय! दमदार लुक, हाइब्रिड इंजन और हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

Toyota Hilux 2026

Toyota Hilux 2026 : जापानी कार निर्माता  टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम पिकअप ट्रक  टोयोटा हिलक्स का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में दिल्ली के एरोसिटी इलाके में नई हाइलक्स को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई Hilux को 28 जुलाई के आसपास भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। नई  वाहनों के प्रीमियम ग्लोबल मार्केट में नवंबर 2025 में लॉन्च हो चुकी है और अब इसे भारत में भी कई बड़े डिजाइन, फीचर और मैकेनिकल अपग्रेड्स के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। नई पिकअप की कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक हो सकती है। फिलहाल मौजूदा  वाहनों के प्रीमियम की एक्स-शोरूम कीमत 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये के बीच है।

पूरी तरह बदलेगा एक्सटीरियर डिजाइन

नई Hilux में पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें स्लिम LED हेडलैंप, बीच में Toyota वर्डमार्क, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल और बड़ा फ्रंट बंपर दिया जाएगा। साइड प्रोफाइल में 17-इंच अलॉय व्हील, स्क्वेयर्ड-ऑफ बॉडी क्लैडिंग और क्लीन पैनलिंग देखने को मिलेगी। वहीं पीछे की ओर C-शेप्ड DRL सिग्नेचर वाले वर्टिकल टेललैंप, बड़ा Toyota वर्डमार्क और नया बंपर डिजाइन मिलेगा।

केबिन में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

नई Hilux का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, नया डैशबोर्ड लेआउट और तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। कंपनी ने कई जरूरी फिजिकल बटन भी बरकरार रखे हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्राइव मोड्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, OTA अपडेट्स और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है।

Fortuner वाला इंजन और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

नई Hilux में 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 204hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 48V Neo Drive माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिसे कंपनी पहले ही Toyota Fortuner में पेश कर चुकी है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं 4×4 ड्राइव सिस्टम सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रहने की संभावना है। नई Hilux IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

मौजूदा मॉडल से होगी ज्यादा महंगी

नई जनरेशन Hilux में मिलने वाले डिजाइन, फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को देखते हुए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह प्रीमियम लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मुसीबत में ‘मसीहा’ भारत: वेनेजुएला में मलबे के बीच लौट रही सांसें

सचिन अहीर के पाला बदलते ही भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- ‘यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस है’

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, चार साल बाद T20 सीरीज में होगी टक्कर

बास्केटबॉल कोर्ट पर छाए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पहले ही शॉट में लगाया शानदार गोल, वीडियो वायरल

 

Spread the love

2 thoughts on “नई Toyota Hilux की एंट्री तय! दमदार लुक, हाइब्रिड इंजन और हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

Comments are closed.

Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Spread the love
Read More
India's Defence Exports
Business National Technology

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

ब्रह्मोस से आगे बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात India’s Defence Exports: भारत का रक्षा निर्यात अब केवल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक सीमित नहीं रहा। बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य और आधुनिक सैन्य तकनीकों की बढ़ती मांग के बीच भारत तेजी से ड्रोन, स्मार्ट हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑटोनोमस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी मजबूत […]

Spread the love
Read More
homeslider Technology

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

Lava Virat V1 Series : भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने देश में अपनी नई Virat V1 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। […]

Spread the love
Read More