
Share Market Today भारतीय शेयर बाजार ने नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ की। सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। खासतौर पर आईटी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती प्रदान की। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.05 अंक की बढ़त के साथ 77,177.95 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 111.85 अंक चढ़कर 24,124.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी एक बार फिर 24,100 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया।
ये भी पढ़े
भारी बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, IMD ने जारी किए कई अलर्ट
बाजार में खरीदारी का दबदबा
दलाल स्ट्रीट पर सोमवार को बुल्स पूरी तरह हावी नजर आए। बाजार में लगभग 1,866 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 778 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 216 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे। इससे स्पष्ट है कि निवेशकों का रुझान फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है।
सिप्ला और आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी
निफ्टी-50 के हीटमैप के अनुसार फार्मा और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। फार्मा कंपनी सिप्ला का शेयर 2.41 प्रतिशत उछलकर 1,384.40 रुपये पर पहुंच गया और दिन का टॉप गेनर बना। आईटी सेक्टर में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। इंफोसिस का शेयर 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,068 रुपये पर पहुंच गया। टेक महिंद्रा में 1.32 प्रतिशत और HCl टेक में 1.07 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 1.46 प्रतिशत मजबूत होकर 1,328.60 रुपये पर पहुंच गया। बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक और ICICI बैंक के शेयरों ने भी क्रमशः 0.82 प्रतिशत और 0.74 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर बाजार को सहारा दिया।
ये भी पढ़े
क्या फिर लीक हुआ NEET का पेपर? NTA ने वायरल दावे की खोली पोल
कुछ शेयरों में दिखी बिकवाली
तेजी के माहौल के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों पर दबाव भी देखने को मिला। इंडिगो का शेयर 0.63 प्रतिशत और टाइटन का शेयर 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी, ग्रासिम और पावर ग्रिड के शेयरों में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई।
ये भी पढ़े
ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़
निवेशकों का भरोसा बढ़ा
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सकारात्मक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। यही वजह है कि बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। यदि यह रुझान आगे भी जारी रहा तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है। हफ्ते की इस सकारात्मक शुरुआत ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है और बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू
ईरान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न, बातचीत के साथ सैन्य विकल्प का भी किया जिक्र
G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

