क्या फिर लीक हुआ NEET का पेपर? NTA ने वायरल दावे की खोली पोल

NEET-UG

NEET-UG राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी करार दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा पेपर लीक होने का दावा निराधार है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि NEET-UG 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक हो गया था। वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने इसकी जांच की मांग की और टेलीग्राम समेत अन्य माध्यमों पर फैली सूचनाओं को लेकर सवाल उठाए।

ये भी पढ़े

भारी बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, IMD ने जारी किए कई अलर्ट

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में किए गए सभी दावे झूठे और मनगढ़ंत हैं। एजेंसी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम तथा भय पैदा करने के उद्देश्य से ऐसी भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं।

NTA ने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़ी गलत जानकारी तैयार करना और उसे जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। एजेंसी ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से वायरल सामग्री के स्रोतों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एजेंसी ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को आगे साझा न करें।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

गौरतलब है कि 21 जून को आयोजित NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा में देशभर से 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पिछले पेपर लीक विवाद के बाद यह परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों सहित विभिन्न एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से इतने बड़े स्तर की परीक्षा का सफल आयोजन रिकॉर्ड समय में संभव हो सका।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी

Spread the love

West Bengal
homeslider National West Bengal

बंगाल में मदरसों पर बड़ा एक्शन! आठ हजार संस्थानों की जांच

West Bengal पश्चिम बंगाल में मदरसों की कार्यप्रणाली और फंडिंग को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को करीब 8,000 मदरसों की सूची सौंपते हुए 5 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस जांच में मदरसों की फंडिंग, शिक्षकों की योग्यता, पाठ्यक्रम, बुनियादी सुविधाओं और भूमि संबंधी दस्तावेजों की […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business homeslider

दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today भारतीय शेयर बाजार ने नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ की। सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। खासतौर पर आईटी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने बाजार को […]

Spread the love
Read More
IMD Weather Update
homeslider National Weather

भारी बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, IMD ने जारी किए कई अलर्ट

IMD Weather Update देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी ओर मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चार […]

Spread the love
Read More