Investor Day के बाद Tata Motors PV में मचा हड़कंप, शेयर हुए धड़ाम

Tata Motors PV Share Crash

Tata Motors PV Share Crash : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का कारोबारी सत्र टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ। कंपनी के शेयरों में दिनभर भारी दबाव देखने को मिला और कारोबार के अंत तक शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। एक समय तो शेयर में लगभग 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट की मुख्य वजह कंपनी द्वारा FY27 आउटलुक और हाल ही में आयोजित Investor Day के दौरान दी गई जानकारी रही, जिस पर निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही।

शेयरों में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

बुधवार को बीएसई पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 8.27 प्रतिशत यानी 32.55 रुपये गिरकर 361.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर शेयर 8.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 361.70 रुपये पर पहुंच गया। निवेशकों को उम्मीद थी कि कंपनी आने वाले वर्षों के लिए अधिक आक्रामक ग्रोथ अनुमान पेश करेगी, लेकिन FY27 के लिए जारी किए गए आंकड़ों और रणनीति ने बाजार की उम्मीदों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं किया। इसी वजह से शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली।

FY27 आउटलुक में क्या कहा कंपनी ने?

टाटा मोटर्स की लग्जरी वाहन इकाई Jaguar Land Rover (JLR) ने Investor Day के दौरान FY27 के लिए कई अहम लक्ष्य तय किए। कंपनी के मुताबिक FY27 में लगभग 13 प्रतिशत राजस्व वृद्धि (Revenue Growth) का अनुमान है। साथ ही EBIT Margin को 4 प्रतिशत तक पहुंचाने की उम्मीद जताई गई है। JLR का मानना है कि FY27 तक ऑपरेटिंग कैश फ्लो ब्रेक-ईवन स्तर पर पहुंच सकता है। यह कंपनी के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य माना जा रहा है क्योंकि FY26 में ऑपरेटिंग कैश फ्लो नकारात्मक स्थिति में था। हालांकि निवेशकों को कंपनी के इन लक्ष्यों से ज्यादा तेज ग्रोथ और बेहतर मार्जिन की उम्मीद थी, जिसके कारण बाजार में निराशा देखने को मिली।

नए ग्राहकों और बाजारों पर रहेगा फोकस

ब्रिटेन के गेयडन स्थित मुख्यालय में आयोजित Investor Day कार्यक्रम में JLR ने बताया कि वह आने वाले वर्षों में अलग-अलग ग्राहक वर्गों को लक्ष्य बनाएगी। कंपनी की रणनीति में शामिल हैं उत्तरी अमेरिकी बाजार पर विशेष फोकस , नई इंजन टेक्नोलॉजी का विकास , इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल वाहनों का संतुलित पोर्टफोलियो ,नए प्रीमियम सेगमेंट में विस्तार JLR का कहना है कि भविष्य की ग्रोथ केवल एक सेगमेंट पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि विविध तकनीकों और बाजारों से आएगी।

FY29 तक 18 अरब पाउंड निवेश की योजना

टाटा मोटर्स समूह के वरिष्ठ नेतृत्व ने दोहराया कि कंपनी वित्त वर्ष 2028-29 तक लगभग 18 अरब पाउंड का निवेश करने की अपनी योजना पर कायम है। इसके साथ ही कंपनी ने लागत कम करने का रोडमैप भी पेश किया है। JLR का लक्ष्य करीब 1.7 अरब पाउंड की लागत बचत करना है। कंपनी का मानना है कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने और लागत कम करने से आने वाले वर्षों में लाभप्रदता मजबूत होगी।

अगले दो साल में आएंगे पांच  नए प्रोडक्ट

Investor Day के दौरान JLR ने घोषणा की कि अगले दो वर्षों में कंपनी पांच नए उत्पाद बाजार में लॉन्च करेगी। इन उत्पादों में शामिल होंगे । इलेक्ट्रिक वाहन (EV) , हाइब्रिड मॉडल , पेट्रोल इंजन वाहन  ,

जगुआर बनेगा पूरी तरह इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड

कंपनी की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है Jaguar ब्रांड का इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मेशन। JLR ने स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में Jaguar को एक पूर्ण इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा अमेरिका में Defender ब्रांड के विस्तार और नए लग्जरी उत्पादों पर भी काम जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

इशान किशन का धमाका! 71 गेंदों में शतक जड़ तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा रिकॉर्ड

परिवार संग बिताना चाहते हैं सुकून भरे पल? इन जगहों पर बनाएं पिकनिक का प्लान

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “Investor Day के बाद Tata Motors PV में मचा हड़कंप, शेयर हुए धड़ाम”

Comments are closed.

Business

Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा

Jio Canva Pro Offer : अगर आप Jio यूजर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो या दूसरे क्रिएटिव डिजाइन बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio और Canva ने साझेदारी की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva […]

Spread the love
Read More
Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More