
बेडफोर्डशायर और सेंट पैनक्रास स्टेशन को जोड़ने वाली ट्रेनें आपस में टकराईं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी बढ़ सकती है घायलों और मरने वालों की संख्या
नया लुक डेस्क
London rail accident : दुनिया भर में रेल की पटरियां बिछाने वाले देश ब्रिटेन में शुक्रवार शाम को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि चीख पुकार मच गई और लोग हलकान-परेशान भागते नजर नजर आए। खबरों के मुताबिक उत्तरी लंदन में शुक्रवार को रही दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में एक आदमी के जान जाने की खबर है। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में उन लाइन पर आपस में टकरा गईं, जो मध्य लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन को मध्य इंग्लैंड से जोड़ती हैं। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे हुई।
वहीं ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने दक्षिणी इंग्लैंड में बेडफोर्ड के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत तथा 89 लोगों के घायल होने की खबर दी है। इससे पहले अधिकारियों ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी थी। परिवहन पुलिस ने कहा कि 33 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 11 की हालत गम्भीर थी। 56 अन्य लोगों का चोटों के लिए इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में एक ट्रेन के चालक की मौत हो गई। ‘द टाइम्स ऑफ़ लंदन’ अखबार ने खबर दी है कि बेडफोर्ड अस्पताल के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था कि वहां 50 तक घायल लोग आ सकते हैं।
मौके पर राहत की कोशिश जारी।
बेडफ़ोर्डशायर का अग्निशमन एवं बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। इमरजेंसी सेवा ने दुर्घटना में घायलों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कई लोग सिर पर पट्टी बांधे देखे जा सकते हैं। इंग्लैंड पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को लंदन के उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर हुई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पता चला है कि कई लोग घायल हुए हैं और दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। टक्कर वाली जगह पर इमरजेंसी सर्विस की टीमें तुरंत पहुंचीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में पीड़ितों के सिर पर पट्टियां बंधी हुई दिखाई दीं। ये ट्रेनें बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में उन लाइनों पर टकराईं जो सेंट्रल लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन को सेंट्रल इंग्लैंड के इलाकों से जोड़ती हैं। टक्कर में शामिल एक ट्रेन के अगले डिब्बे में मौजूद चश्मदीद पीटर नैप ने बीबीसी को बताया कि मुझे ऐसा लगा जैसे कोई बम धमाका हुआ हो।
सोशल मीडिया से खबर हुई लीक
ब्रिटेश मीडिया यहां तक कि बीबीसी लंदन भी इस खबर को नहीं चला रही थी। लेकिन सोशल मीडिया के चलते यह खबर लीक हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने खून से लथपथ चेहरे देखे। ऐसे लोग जिनके पैर टूटे हुए लग रहे थे और हर तरफ धुआं था। उन्होंने घटनास्थल पर एम्बुलेंस, फायर इंजन और पुलिस को भी देखा। हादसे के बाद की तस्वीरों में दो क्षतिग्रस्त ट्रेनें दिखाई दे रही थीं जो अभी भी पटरी पर ही थीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
परीक्षा के दबाव में टूटे NEET छात्र ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Hindu Dharam: आज की लड़कियां क्यों ढूंढती हैं भगवान शिव जैसे लाइफ पार्टनर?
प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश


2 thoughts on “ब्रिटेन में बड़ा रेल हादसा, मच गया कोहराम, एक की मौत 89 घायल”
Comments are closed.