
80 चाय फैक्ट्रियां बंद, 50 हजार मजदूर बेरोजगार, सीमा क्षेत्रों में बढ़ी चिंता
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Sonauli Maharajganj: नेपाल में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान चाय उद्योग गंभीर संकट से गुजर रहा है। सीमा क्षेत्र के व्यापारिक और औद्योगिक सूत्रों के अनुसार नेपाल में करीब 80 चाय फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, जिससे लगभग 50 हजार श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि चाय उत्पादन और निर्यात में लगातार गिरावट के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। फैक्ट्रियों के बंद होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारियों ने नेपाल सरकार से उद्योगों को पुनर्जीवित करने और श्रमिकों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।व्यापारिक संगठनों का कहना है कि यदि उद्योगों के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बेरोजगारी और आर्थिक संकट और गहरा सकता है। सीमा क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढे
राम मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल: आस्था जवाबदेही और नृपेंद्र मिश्रा का संदेश
भारत का जोर: महिलाओं की भागीदारी के बिना शांति प्रक्रिया अधूरी
नौतनवा में चला ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
राजाजीपुरम में 13 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण का संकल्प, विधायक मुकेश शर्मा ने किया भूमि पूजन
https://whatsapp.com/channel/0029VbC0HBAGJP8K6FeagD3c

