खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे पीड़ित के खाते से रकम निकलती रही।

लेकिन जिन दुल्हनों के सपने दिखाए जा रहे थे, वे असल में मौजूद ही नहीं थीं। कानपुर पुलिस की जांच में एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है, जो AI और एडिटिंग टूल्स की मदद से नकली तस्वीरें और प्रोफाइल बनाकर अविवाहित युवकों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।

दरअसल, कानपुर पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट और कॉल सेंटर के जरिए शादी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह गैंग ‘परफेक्ट रिश्ता’, ‘शादी मैच’ और ‘शादी मैच इंडिया’ जैसे नामों से अपने नेटवर्क को चला रहा था।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवक ने बताया कि उसने शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया था, जिसके बाद उससे अलग-अलग तरह की फीस और चार्ज के नाम पर करीब चार  लाख रुपये वसूल लिए गए। लेकिन न तो उसे कोई असली रिश्ता मिला और न ही शादी की कोई प्रक्रिया आगे बढ़ी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। कई दिनों की जांच, तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के बाद पुलिस ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और इस गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से युवकों का डेटा इकट्ठा करता था। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी टेलीकॉलर खुद को मैरिज काउंसलर बताकर उनसे संपर्क करती थीं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी इंटरनेट से महिलाओं की तस्वीरें डाउनलोड करते थे और फिर AI व एडिटिंग टूल्स की मदद से उन्हें बेहद आकर्षक बनाकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे। इन नकली प्रोफाइल्स के जरिए लोगों का भरोसा जीता जाता और उन्हें शादी का झांसा दिया जाता था।

इसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू होता था—पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर प्रोफाइल एक्टिवेशन चार्ज, उसके बाद रिश्ता फाइनल कराने की फीस और फिर बातचीत या मुलाकात कराने के नाम पर लगातार अलग-अलग रकम वसूली जाती थी। पुलिस के अनुसार इस तरीके से हजारों लोगों को निशाना बनाया गया, लेकिन किसी की भी शादी नहीं कराई गई

पुलिस कमिश्नर का बयान: फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग पर बड़ा खुलासा

इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था, जो अविवाहित लोगों को निशाना बनाकर शादी के नाम पर ठगी करता था। आरोपी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट्स पर लोगों का रजिस्ट्रेशन कराते थे और फिर उन्हें झूठे रिश्तों का भरोसा दिलाया जाता था।

उन्होंने बताया कि इस गैंग में कुछ लड़कियों को भी शामिल किया गया था, जो कुंवारे युवकों से बातचीत करती थीं और उन्हें यह विश्वास दिलाती थीं कि उनका रिश्ता तय हो चुका है। इसके बाद अलग-अलग तरह की फीस के नाम पर धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस गिरोह ने एक साल के भीतर हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया, लेकिन किसी की भी शादी नहीं कराई गई।

मामले में पुलिस ने रंजीत नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अमित कुमार, जागृति और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अमित कुमार इस नेटवर्क को कानूनी सलाह देता था और केस लड़ने में भी मदद करता था। इसके अलावा आरोपियों ने छत्तीसगढ़ की एक शादी कराने वाली संस्था ‘परफेक्ट’ की फ्रेंचाइजी लेकर अपने फर्जी नेटवर्क को और विस्तार दिया था, साथ ही कई नकली वेबसाइट्स भी संचालित कर रहे थे।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और विभिन्न मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म से युवकों का डेटा इकट्ठा किया जाता था। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी टेलीकॉलर खुद को मैरिज काउंसलर बताकर संपर्क करती थीं और शादी के लिए रिश्तों का भरोसा दिलाती थीं। यह गिरोह इंटरनेट से महिलाओं की तस्वीरें डाउनलोड कर उन्हें AI और एडिटिंग टूल्स की मदद से आकर्षक बनाकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करता था। इन प्रोफाइल्स के जरिए लोगों को झांसे में लिया जाता था। पुलिस की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े दर्जनों मोबाइल फोन, रजिस्टर, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्यूआर कोड, कंप्यूटर सिस्टम और कई डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More