शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव

Cocktail 2 Cast

Cocktail 2 Cast : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म Cocktail 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बाकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 16 जून को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। खास बात यह है कि बोर्ड ने फिल्म के किसी भी रोमांटिक या इंटीमेट सीन में कोई कट नहीं लगाया है। यानी दर्शकों को फिल्म वैसी ही देखने को मिलेगी जैसी मेकर्स ने बनाई है। हालांकि, CBFC ने कुछ जगहों पर ऑडियो बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सबटाइटल में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों को हटाने को कहा गया है।

‘अग्नि’ को बनाया ‘दीया’

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक शब्द परिवर्तन भी करवाया है। जानकारी के अनुसार, “अग्नि” शब्द को बदलकर “दीया” कर दिया गया है। इसके अलावा “ज्यू ऑन द रन” जैसे संदर्भों को भी मंजूरी दे दी गई है, हालांकि इसका सटीक संदर्भ सार्वजनिक नहीं किया गया है। ‘Cocktail 2’ की कुल लंबाई 149.19 मिनट है, यानी लगभग 2 घंटे 29 मिनट 19 सेकेंड। यह एक लंबी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म मानी जा रही है, जिसमें इमोशन, रिलेशनशिप और ड्रामा का मजबूत मिश्रण देखने को मिलेगा।

कास्ट और मेकर्स

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे । शाहिद कपूर , रश्मिका मंदाना , कृति सेनन , इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने पहले भी इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट को डायरेक्ट किया था।

 स्टार्स के करियर में खास फिल्म

यह शाहिद कपूर की पांचवीं ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म है , कृति सेनन के 12 साल के करियर में यह पहली ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म है , रश्मिका मंदाना की दूसरी ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म है (पहले ‘Animal’) इससे साफ है कि यह फिल्म तीनों कलाकारों के करियर में एक अलग पहचान बनाने जा रही है।

 Cocktail का पहला पार्ट

‘Cocktail’ का पहला भाग साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म भी होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। दीपिका पादुकोण का वेरोनिका का किरदार आज भी उनके सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

IND vs AFG 2nd ODI : लखनऊ के प्रिंस यादव का इंटरनेशनल डेब्यू, अय्यर ने दी कैप

टीवी शो ‘महादेव एंड संस’ में दिखा विवादित सीन, दर्शकों का गुस्सा फूटा

मथुरा चढ़ावा जांच की मांग तेज, फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा पत्र

Air Fryer Health Benefits और कैंसर का खतरा: डॉक्टर से जानें क्या है असली सच्चाई

Spread the love

One thought on “शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव”

Comments are closed.

Entertainment

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

King Movie : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिलीज डेट पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More