IND vs AFG 2nd ODI : लखनऊ के प्रिंस यादव का इंटरनेशनल डेब्यू, अय्यर ने दी कैप

ind vs afg 2nd odi

ind vs afg 2nd odi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में भी मजबूत इरादों के साथ उतरी है। लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी खबर रही एक नए चेहरे का इंटरनेशनल डेब्यू।

🇮🇳 टीम इंडिया में नया चेहरा: प्रिंस यादव का डेब्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आज भारत की ODI टीम में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्हें भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप सौंपी। यह पल उनके करियर के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। 24 वर्षीय प्रिंस यादव लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में थे। प्रिंस यादव ने IPL में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने अपने दूसरे IPL सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 19 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनका सफर सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली-6 के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में पहचान मिली और फिर टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए खुल गया। अब लगभग दो साल की लगातार मेहनत के बाद वह भारत की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतर चुके हैं।

IND vs AFG 2nd ODI मैच अपडेट :  दूसरे ODI मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

🇦🇫 अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी

🇮🇳 भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। नीतीश को क्वाड की समस्या के कारण बाहर बैठना पड़ा है, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को भी आज मौका मिला है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

टीवी शो ‘महादेव एंड संस’ में दिखा विवादित सीन, दर्शकों का गुस्सा फूटा

टीवी शो ‘महादेव एंड संस’ में दिखा विवादित सीन, दर्शकों का गुस्सा फूटा

NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 21 जून को फ्री बस यात्रा सुविधा

Air Fryer Health Benefits और कैंसर का खतरा: डॉक्टर से जानें क्या है असली सच्चाई

Spread the love

IND vs AFG 2nd ODI
Sports

भारत vs अफगानिस्तान दूसरा वनडे लाइव: फ्री स्ट्रीमिंग और टीवी पर कैसे देखें?

IND vs AFG 2nd ODI : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक साबित हो रही है। भारतीय टीम पहले ही मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है और अब सभी की नजरें दूसरे वनडे मैच पर टिकी हैं, जो लखनऊ में […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सस्पेंस बरकरार, कब और किससे होगा भारत ए का अगला मैच?

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनके शानदार खेल को लेकर नहीं, बल्कि मैदान पर हुए विवाद को लेकर हो रही है। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दौरान भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले के बाद […]

Spread the love
Read More
Chahal's 29-ball century
Sports

युजवेंद्र चहल का धमाका: 29 गेंदों में शतक, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे

Chahal’s 29-ball century :  क्रिकेट की दुनिया में अक्सर बल्लेबाज अपने धमाकेदार शॉट्स और रिकॉर्ड तोड़ पारियों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में एक ऐसा खिलाड़ी है जो अपनी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब […]

Spread the love
Read More