जेसन होल्डर का तूफान! पांच गेंदों में 21 रन ठोककर वेस्टइंडीज को दिलाई सीरीज जीत

Jason Holder

Jason Holder :   क्रिकेट में कई बार ऐसे पल आते हैं जब कुछ गेंदों में पूरा मैच बदल जाता है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक T 20 मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आमतौर पर अपनी तेज गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले जेसन होल्डर ने इस बार बल्ले से ऐसा कमाल किया कि श्रीलंका के हाथ से जीत छिन गई। सिर्फ पांच  गेंदों पर 21 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए होल्डर ने वेस्टइंडीज को रोमांचक जीत दिला दी। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 420 रहा, जो T 20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास माना जाता है।

वनडे सीरीज श्रीलंका के नाम, टी20 में वेस्टइंडीज की वापसी

श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने अपने नाम किया था, जबकि बाकी दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। ऐसे में श्रीलंका ने 1-0 से वनडे सीरीज जीत ली। हालांकि T20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी की। पहला मुकाबला कैरेबियाई टीम ने सात  विकेट से जीता, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 37 रन से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर दी। इसके बाद तीसरा मुकाबला सीरीज का फैसला करने वाला मैच बन गया।

श्रीलंका ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। यह स्कोर T 20 क्रिकेट में चुनौतीपूर्ण माना जाता है और वेस्टइंडीज के सामने 170 रन का लक्ष्य था। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी शुरुआती विकेट लेकर मैच में दबाव बना दिया।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शे होप पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद एकीम ऑगस्टे भी सिर्फे एक  रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद ब्रैंडन किंग ने 16 रन और शिमरन हेटमायर ने 32 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति बनाए रखना आसान नहीं था।

रदरफोर्ड और पॉवेल ने संभाली पारी

जब मैच मुश्किल स्थिति में नजर आ रहा था, तब रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभाली। पॉवेल ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने 40 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने वेस्टइंडीज को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि जीत के करीब पहुंचते ही पॉवेल का विकेट गिर गया और मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।

जेसन होल्डर ने बदली मैच की तस्वीर

जब मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदें बची थीं, तब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ऐसे में श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। पारी का 19वां ओवर दुष्मंत चमीरा लेकर आए। इसी ओवर में जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इन तीन छक्कों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और वेस्टइंडीज जीत के बेहद करीब पहुंच गई। आखिरी ओवर में जरूरी रन बनाते हुए टीम ने दो गेंद शेष रहते मुकाबला और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली।

420 के स्ट्राइक रेट से खेली मैच जिताऊ पारी

जेसन होल्डर नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ पांच  गेंदों में 21 रन बना डाले। उनकी पारी में एक भी चौका शामिल नहीं था, लेकिन तीन विशाल छक्कों ने श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। T 20 क्रिकेट में 420 का स्ट्राइक रेट बेहद दुर्लभ माना जाता है और होल्डर की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

शामर जोसफ बने प्लेयर ऑफ द मैच

हालांकि जेसन होल्डर की बल्लेबाजी ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार शामर जोसफ को मिला। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी, जिसे अंत में जेसन होल्डर ने अपने बल्ले से पूरा किया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

गोल्ड और सिल्वर में बढ़ी चमक, वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में भी दिखी मजबूती

ब्रेड और नमक से हुआ PM मोदी का स्वागत, स्लोवाकिया की इस परंपरा के पीछे छिपा है खास संदेश

ब्रेड और नमक से हुआ PM मोदी का स्वागत, स्लोवाकिया की इस परंपरा के पीछे छिपा है खास संदेश

 

 

 

 

One thought on “जेसन होल्डर का तूफान! पांच गेंदों में 21 रन ठोककर वेस्टइंडीज को दिलाई सीरीज जीत”

Comments are closed.

Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More