चोरी हुआ iPhone 16 Pro Max पुलिस ने किया रिकवर

अलीगढ़: आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जैकिंग्स का महंगा iPhone 16 Pro Max आखिरकार अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है। मोबाइल मिलने के बाद इन्फ्लुएंसर ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

अहमदाबाद में मैच के दौरान हुई थी चोरी

जेक जैकिंग्स का iPhone 16 Pro Max 31 मई 2026 को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपने डिवाइस को खोजने की कोशिश कर रहे थे।

अलीगढ़ तक पहुंची लोकेशन, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

2 जून को मोबाइल की लोकेशन अलीगढ़ में ट्रेस होने के बाद जेक जैकिंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए अलीगढ़ पुलिस से मदद की अपील की। मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच से किया ट्रेस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देश पर सर्विलांस सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर मोबाइल फोन बरामद कर लिया।सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को पुलिस कार्यालय में जेक जैकिंग्स को उनका मोबाइल फोन सौंप दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई की हुई सराहना

मोबाइल वापस मिलने के बाद जेक जैकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अलीगढ़ पुलिस ने बेहद कम समय में प्रभावी कार्रवाई कर उनका भरोसा जीत लिया।

तकनीकी दक्षता का उदाहरण बनी कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस की तकनीकी दक्षता और तेजी से की गई जांच का उदाहरण मानी जा रही है। इससे एक अंतरराष्ट्रीय कंटेंट क्रिएटर का कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सका, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अयोध्या राम मंदिर: दान का आंकड़ा 3000 करोड़ पार, ट्रस्ट ने बताई पूरी व्यवस्था

Spread the love

One thought on “चोरी हुआ iPhone 16 Pro Max पुलिस ने किया रिकवर”

Comments are closed.

Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Spread the love
Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Spread the love
Read More
Sports

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

Vaibhav Suryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले T20 में भी भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के विशाल लक्ष्य का […]

Spread the love
Read More