बड़े अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे पिता सुब्रह्मण्यम

Ajith Kumar Father Dies

दक्षिण के सुपरस्टार पर बड़ी आफत, परिजनों के जी को नई सांसत

Ajith Kumar Father Dies दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता पी. सुब्रमण्यम का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से जारी बयान के अनुसार, बढ़ती उम्र और लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को अपने घर पर नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़े

ट्विशा डेथ केस में नया ट्विस्ट, कहां से आई नई कार और किसने दिया नया मकान

परिवार के मुताबिक, पी. सुब्रमण्यम पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। चार साल पहले उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी सेहत लगातार कमजोर होती चली गई। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और अजीत कुमार के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान घाट में सुबह करीब 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार, करीबी रिश्तेदार और कई शुभचिंतक मौजूद रहे। घर पर लगातार मिलने वालों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।

परिवार ने अपने बयान में कहा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि पी. सुब्रमण्यम ने एक संतुष्ट और सम्मानजनक जीवन जिया। उन्होंने लगभग छह दशक तक अपनी पत्नी के साथ प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से भरा जीवन बिताया। परिवार ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठिन समय में उनकी देखभाल की।

ये भी पढ़े

पूर्वांचल में सपा के PDA केखिलाफ बीजेपी का PDV दांव

सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी हस्तियां लगातार अजीत कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल समेत कई कलाकारों ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

कॉकरोच बनकर सिस्टम को आईना दिखा रहे युवा

UP सरकार का बड़ा फरमान: सभी को लग सकता है महंगी बिजली का करंट

पूर्वांचल में सपा के PDA केखिलाफ बीजेपी का PDV दांव

Spread the love

New Delhi
Bihar homeslider National Politics Uncategorized

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More