बड़ा हादसा: बाइक के चक्कर में पलट गई बस, एक की मौत 24 घायल

UP Road Accident

Sitapur Bus Accident  : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संदना थाना क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस में आंध्र प्रदेश से आए करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, जो नैमिषारण्य दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरगदिया गांव के पास बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कई यात्रियों को खिड़कियों और शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन मंगाकर बस को सीधा करने का प्रयास किया गया ताकि अंदर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भयावह था। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के बीच फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से एक-एक कर सभी को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

गाजीपुर बस एक्सीडेंट: पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

पश्चिम बंगाल में OBC कोटे पर नए फैसले से सुलगती सामाजिक और सियासी बिसात

बलिया के स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध कारोबार, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गाजीपुर बस एक्सीडेंट: पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

प्रेस फ्रीडम के बहाने ओस्लो में कैसे बना भारत की साख का वैश्विक तमाशा

Spread the love

One thought on “बड़ा हादसा: बाइक के चक्कर में पलट गई बस, एक की मौत 24 घायल”

  1. Pingback: BJP-DMK Alliance

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More