Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

Hyundai India FY27

  Hyundai India FY27  Hyundai की नई Mid-Size SUV क्या होगी खास?

Hyundai India FY27  :  रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai की नई मिड-साइज SUV मौजूदा Hyundai Creta के समान प्राइस रेंज में आ सकती है।

माना जा रहा है कि अगली जनरेशन Creta पहले से ज्यादा बड़ी, प्रीमियम और महंगी होगी।

ऐसे में मौजूदा Creta के सेगमेंट में जो खाली जगह बनेगी, उसे भरने के लिए Hyundai नई SUV लॉन्च करेगी।

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह SUV ग्लोबल मॉडल Hyundai Bayon पर आधारित हो सकती है।

इसमें Creta वाले इंजन ऑप्शन और कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

संभावित फीचर्स

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

पैनोरमिक सनरूफ

पेट्रोल और टर्बो

पेट्रोल इंजन ऑप्शन

Hyundai पहले से ही SUV सेगमेंट में मजबूत स्थिति में है और नई SUV के जरिए कंपनी अपना दबदबा और बढ़ाना चाहती है।

 नई Hyundai   Compact Electric SUV भी आएगी

Hyundai   में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च करेगी। यह कार संभावित रूप से Kia की आने वाली Syros EV की सिस्टर मॉडल हो सकती है।

नई Hyundai EV में वही प्लेटफॉर्म, बैटरी और फीचर्स मिल सकते हैं जो Kia मॉडल में देखने को मिलेंगे। यह SUV भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट को टारगेट करेगी।

किन कारों से होगी टक्कर?

नई Hyundai EV का मुकाबला इन कारों से हो सकता है:

Tata Nexon EV

Kia Syros EV

Renault Bridger EV

Nissan की आने वाली EV SUV

EV मार्केट में Hyundai की बड़ी तैयारी

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। Hyundai पहले ही Creta Electric जैसे मॉडल पर काम कर रही है और अब कॉम्पैक्ट EV SUV लॉन्च करके कंपनी नए ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कॉम्पैक्ट EV SUV सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार होगा। ऐसे में Hyundai का यह फैसला कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Hyundai की रणनीति क्या बताती है?

Hyundai India FY27 भारत में SUV मार्केट में अपनी लीड बरकरार रखना चाहती है।

नई मिड-साइज SUV जहां Creta की सफलता को आगे बढ़ाएगी, वहीं नई इलेक्ट्रिक SUV कंपनी को EV सेगमेंट में मजबूत बनाएगी।

FY27 Hyundai के लिए बेहद अहम साल माना जा रहा है क्योंकि कंपनी 2027 से बड़े पैमाने पर नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़े

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

Spread the love

Lucknow
Technology

टेलीकॉम से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी कंपनी बन रहा जियो

भारत से दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी Lucknow: भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के बाद जियो अब खुद को सिर्फ कनेक्टिविटी कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी अपने अगले चरण में टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रही है। इसका फोकस स्वदेशी तकनीक, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल […]

Spread the love
Read More
Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Spread the love
Read More
PGB-500 bomb
National Technology

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

PGB-500 bomb: भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना 500 किलोग्राम वर्ग के प्रिसिजन गाइडेड बम PGB-500 का परीक्षण करने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हथियार का परीक्षण भारतीय वायुसेना के […]

Spread the love
Read More