शाश्वत तिवारी
सैन जोस। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 8-15 मई तक मध्य अमेरिका और कैरेबियन देशों ( कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज, डोमिनिका ) की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मार्गेरिटा अपने दौरे के पहले चरण में कोस्टा रिका पहुंचे, जहां उन्होंने कोस्टा रिका की 50वीं राष्ट्रपति लौरा फर्नांडीज डेलगाडो के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-कोस्टा रिका साझेदारी को और मजबूत करना, व्यापार और राजनयिक सहयोग बढ़ाना था। इस दौरान राज्य मंत्री ने कोस्टा रिका के विदेश मंत्री मैनुअल टोवर के साथ विस्तृत चर्चा की। यह टोवर के पद संभालने के बाद पहली आधिकारिक बैठक थी, जिसमें लोकतंत्र, बहुपक्षवाद और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर चर्चा हुई।

मार्गेरिटा ने पद संभालने के बाद पहली बार किसी भारतीय नेता से की गई इस आधिकारिक मुलाकात पर खुशी जाहिर की। बैठक से इतर उन्होंने यहां यूनिवर्सिटी ऑफ पीस में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ दीवार का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सैन जोस में एक पौधा भी लगाया। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को भी देखा गया, जब मार्गेरिटा ने सैन जोस में वैश्विक भारतीय आईटी कंपनी फ्यूजी के एक नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने टेक्नोलॉजी क्षेत्र में संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर देते हुए प्रौद्योगिकी मंत्री से भी मुलाकात की। राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कोस्टा रिका की विज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री पाउला बोगान्टेस जमोरा से मुलाकात हुई। इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि भारत और कोस्टा रिका किन-किन तरीकों से अपने संबंधों को और गहरा कर सकते हैं।
कोस्टा रिका में भारतीय व्यवसायों को सहयोग देने से लेकर क्षमता निर्माण और त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं तक इन बातचीत में एक मजबूत और अधिक सार्थक द्विपक्षीय संबंध के प्रति दोनों पक्षों की साझा प्रतिबद्धता झलकती है। यह दौरा लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्रों में भारत की राजनयिक और आर्थिक पहुंच को सुदृढ़ करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। कोस्टा रिका का दौरा समाप्त होने के बाद राज्य मंत्री होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका की यात्रा पर निकल गए हैं, जो इस क्षेत्र में भारत की सक्रिय राजनयिक भागीदारी को रेखांकित करता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ के तीन हत्यारे बक्सर और बलिया UP में दबोचे गए,
हरदोई में दर्दनाक हादसा: ब्याहता गर्लफ्रेंड ने काट लिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
पीएम मोदी ने एक साल तक सोना खरीदने से क्यों मना किया? जानिए पूरी वजह
