दुनिया को झेलना पड़ सकता है अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट

Global energy crisis

रूसी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि ने दी बड़ी चेतावनी, सजग हो जाए वर्ल्ड

TRUTH पर ट्रम्प का बड़ा संदेश, ईरान को झेलनी पड़ सकती है और परेशानियां

मास्को। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (IRDF) के CEO और अन्य देशों के साथ निवेश एवं आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि किरिल दिमित्रीव ने कहा कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही है और उसे इसका एहसास भी नहीं है। दिमित्रीव ने ‘X’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर नींद में चलती जा रही है और अब जाकर कुछ समझदार लोग इस पर ध्यान देना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने साथी निवेशक एरिक नटाल के ब्लूमबर्ग को दिए एक साक्षात्कार पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि तेल की कीमत जल्द ही 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी। इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख फातिह बिरोल ने यूरोप में डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की चेतावनी दी थी। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक विलियम वाल्श ने बाद में कहा कि जेट ईंधन की कमी के कारण मई के अंत तक यूरोप में उड़ानें रद्द होना शुरू हो सकता है जैसा कि पहले से ही कुछ एशियाई देशों में हो रहा है। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी से वैश्विक बाजारों तक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ हार्मुज’ प्रभावी रूप से अवरुद्ध हो गया है और इससे तेल निर्यात और उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इस अवरोध के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में ईंधन एवं औद्योगिक उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़े

Milk Price Hike : चार रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आम लोगों पर असर

 

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह जल्द ही ईरान द्वारा अमेरिका को भेजे गए 14 सूत्री शांति प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे और कहा कि इसके स्वीकार्य होने की संभावना नहीं है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘TRUTH’ पर कहा कि मैं जल्द ही ईरान द्वारा अमेरिका को भेजी गई योजना की समीक्षा करूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगी क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता एवं विश्व के साथ जो किया है उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया। फ्लोरिडा में पत्रकारों से इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर वे दुर्व्यवहार करते हैं, अगर वे कुछ गलत करते हैं तो यह एक संभावना है कि ऐसा हो सकता है लेकिन अभी हम देखेंगे।

ये भी पढ़े

दिलजीत दोसांझ का बयान बना चर्चा का विषय: “मौत से नहीं डरता” सुन फैंस हैरान

 

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के लिए ईरान की शांति योजना में 14 बिंदु शामिल हैं और इसमें तेहरान को हर्जाना देना और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन के लिए एक नया तंत्र बनाना शामिल है। इससे पहले आईआरएनए ने खबर दी थी कि 30 अप्रैल को ईरान ने अपनी नई शांति योजना का मसौदा पाकिस्तान को सौंप दिया था। प्रकाशन के अनुसार, अमेरिका ने दो महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है लेकिन ईरान का कहना है कि मुद्दों का समाधान 30 दिनों के भीतर होना चाहिए, जिससे युद्धविराम के नवीनीकरण के बजाय युद्ध की पूर्ण समाप्ति पर ध्यान केंद्रित हो गया है। तेहरान की प्रमुख मांगों में हर्जाना, सैन्य आक्रामकता की पुनरावृत्ति न होने की गारंटी, ईरानी परिधि से अमेरिकी सेनाओं की वापसी, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की समाप्ति और वहां जहाजों के आवागमन के लिए एक नया तंत्र स्थापित करना शामिल है। ईरान विदेशों में स्थित अपनी संपत्तियों को मुक्त करने और प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग कर रहा है।

(स्पुतनिक/वार्ता)


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

तिरंगे को सलाम :अंडमान-निकोबार में भारत के सूरमाओं ने रच डाला बड़ा इतिहास

Jaipur Metro Phase 2 के लिए 918 करोड़ का ठेका, 10 स्टेशन और वायडक्ट बनाएगी कंपनी

कुवैत ऑयल क्राइसिस: 30 साल बाद तेल निर्यात रुका, दुनिया भर में चिंता

,

Spread the love

Sanatan
Analysis homeslider Politics

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बात 28 मई 1996 की है। लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के दौरान संसद में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण में उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को राम मंदिर/अयोध्या मुद्दे पर चेताया था कि आपको बीजेपी से लड़ना है, राम से मत लड़िए। […]

Spread the love
Read More
Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More