Akshara Singh Love Life : पॉवर स्टार हुए बेकार, अक्षरा को किसी और से हुआ प्यार

Akshara Singh Love Life

पवन के प्यार से बाहर निकल किसी और से प्रेम के पींगे गा रहीं सिंह

Akshara Singh Love Life : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया प्यार है, जिसकी उन्होंने खुद पुष्टि की है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि वह अब अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत दौर में हैं। अक्षरा सिंह ने बिना किसी झिझक के कहा कि वह इस समय किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और इस नए अनुभव को पूरी तरह से जी रही हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह अपने अतीत से पूरी तरह बाहर निकल चुकी हैं और आगे बढ़ना सीख चुकी हैं।

ये भी पढ़े

Delhi Fire Tragedy : विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद नौ लोगों की मौत

गौरतलब है कि उनका नाम पहले पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन वह रिश्ता अब इतिहास बन चुका है। इस बारे में बात करते हुए अक्षरा ने संकेत दिया कि उन्होंने अपने पुराने अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका प्यार अभी शुरुआती स्टेज में है—“मैं अभी प्यार के ‘प’ पर हूं।” इस बयान ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। हालांकि, उन्होंने अपने नए पार्टनर का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े

Kanpur News : बेखौफ पत्नी के पास सो रहा पति, हत्यारन ने किए ब्लेड से हमला

 

अक्षरा का कहना है कि वह अपने इस रिश्ते को फिलहाल निजी रखना चाहती हैं। उनका मानना है कि हर रिश्ते को समय और स्पेस की जरूरत होती है, और जल्दबाजी में चीजों को सार्वजनिक करना सही नहीं होता। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह कौन शख्स है जिसने अक्षरा सिंह के दिल में जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

बरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

कम पानी पीते हैं? डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

कम पानी पीते हैं? डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Spread the love

sanchita ugale death case
Entertainment

क्या अंदर ही अंदर टूट रही थीं संचिता उगले? दोस्त के बयान ने खड़े किए कई सवाल

sanchita ugale death case : टीवी इंडस्ट्री की युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस मामले की […]

Spread the love
Read More
Cocktail 2 Cast
Entertainment

शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव

Cocktail 2 Cast : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘Cocktail 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बाकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज […]

Spread the love
Read More
Mahadev And Sons controversy
Entertainment

टीवी शो ‘महादेव एंड संस’ में दिखा विवादित सीन, दर्शकों का गुस्सा फूटा

Mahadev And Sons controversy : टेलीविजन इंडस्ट्री में एक समय था जब सास-बहू सीरियल्स को परिवार के साथ बैठकर देखा जाता था। इन शो की कहानियां सरल, भावनात्मक और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी होती थीं। दर्शक आसानी से इनसे खुद को जोड़ लेते थे। लेकिन समय के साथ टीवी कंटेंट में बड़ा बदलाव आया है […]

Spread the love
Read More