2026 Renault Duster को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

2026 renault duster off web 1776684189 1

2026 Renault Duster: भारत में SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली  रेनो इंडिया ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। कंपनी की नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर को Bharat NCAP BNCAP) द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल करती है।

क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

नई डस्टर ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एडल्ट प्रोटेक्शन: 32 में से 30.49 अंक

चाइल्ड प्रोटेक्शन: 49 में से 45 अंक

यह स्कोर दिखाता है कि गाड़ी न सिर्फ ड्राइवर बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद सुरक्षित है।

मजबूत इंजीनियरिंग का कमाल

कंपनी के इंजीनियरिंग हेड वी. विक्रमन के अनुसार, डस्टर को भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस्ड सिमुलेशन, फिजिकल टेस्टिंग और सिस्टम वैलिडेशन जैसे कई लेवल पर टेस्ट किए गए हैं।

ये भी पढ़े

Aurobindo Pharma का बड़ा ऐलान, 23 अप्रैल से खुलेगा ₹800 करोड़ का बायबैक ऑफर

 

इंजन ऑप्शन

नई डस्टर तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है:

TCe 100 – 100 PS पावर, 160 Nm टॉर्क

TCe 160 – 163 PS पावर, 280 Nm टॉर्क

E-Tech Hybrid 160 – 1.8L इंजन + बैटरी सपोर्ट

यह विकल्प इसे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतर बनाते हैं।

कीमत और वेरिएंट

नई डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख है, जो टॉप वेरिएंट में ₹18.69 लाख तक जाती है।

ये भी पढ़े

Awarapan 2 14 अगस्त 14 अगस्त को रिलीज होगीसनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत तय

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2026 Renault Duster की वेरिएंट वाइज कीमत (Ex-Showroom)

वेरिएंट (Variant)इंजन/ट्रांसमिशनएक्स-शोरूम कीमत (₹)
Duster Authentic TCe 100पेट्रोल / मैनुअल₹10,49,000
Duster Evolution TCe 100पेट्रोल / मैनुअल₹11,69,000
Duster Evolution TCe 160 MTपेट्रोल / मैनुअल₹12,99,000
Duster Techno TCe 100पेट्रोल / मैनुअल₹13,49,000
Duster Techno TCe 160 MTपेट्रोल / मैनुअल₹14,49,000
Duster Evolution TCe 160 DCTपेट्रोल / ऑटोमैटिक (DCT)₹14,49,000
Duster Techno TCe 160 MT Dualtoneपेट्रोल / मैनुअल₹14,69,000
Duster Techno+ TCe 160 MTपेट्रोल / मैनुअल₹15,29,000
Duster Techno+ TCe 160 MT Dualtoneपेट्रोल / मैनुअल₹15,49,000
Duster Techno TCe 160 DCTपेट्रोल / ऑटोमैटिक (DCT)₹15,89,000
Duster Techno TCe 160 DCT Dualtoneपेट्रोल / ऑटोमैटिक (DCT)₹16,09,000
Duster Techno+ TCe 160 DCT Dualtoneपेट्रोल / ऑटोमैटिक (DCT)₹18,69,000
Duster Iconic TCe 160 DCT Dualtoneपेट्रोल / ऑटोमैटिक (DCT)₹18,69,000

 क्यों है खास?

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

अगर आप एक सुरक्षित, दमदार और स्टाइलिश SUV की तलाश में हैं, तो 2026 डस्टर एक शानदार विकल्प बनकर उभरती है

Spread the love

Lucknow
Technology

टेलीकॉम से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी कंपनी बन रहा जियो

भारत से दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी Lucknow: भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के बाद जियो अब खुद को सिर्फ कनेक्टिविटी कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी अपने अगले चरण में टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रही है। इसका फोकस स्वदेशी तकनीक, बौद्धिक संपदा, आर्टिफिशियल […]

Spread the love
Read More
Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Spread the love
Read More
PGB-500 bomb
National Technology

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

PGB-500 bomb: भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना 500 किलोग्राम वर्ग के प्रिसिजन गाइडेड बम PGB-500 का परीक्षण करने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हथियार का परीक्षण भारतीय वायुसेना के […]

Spread the love
Read More