लाल रंग का छोटा फालसा, गर्मी में शरीर के लिए बनता है अमृत समान

Phalsa Cultivation

 लाल रंग का छोटा फालसा: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और पोषण देने वाले फलों की अहमियत बढ़ जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, मौसम के अनुसार फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और संतुलित रहता है। ऐसे ही फलों में एक है फालसा, जो आकार में छोटा लेकिन गुणों में बेहद शक्तिशाली माना जाता है। फालसा एक मौसमी फल है जो गर्मियों में कुछ ही समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। इसका आकार छोटा और गोल होता है, जबकि पकने पर इसका रंग लाल से बैंगनी हो जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी में काफी ताजगी देता है।

ये भी पढ़े

चाय के तुरंत बाद पानी पीना क्यों हो सकता है नुकसानदायक? जानिए सेहत पर इसके प्रभाव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पोषक तत्वों की बात करें तो फालसा में पोटैशियम, विटामिन A, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो फालसा पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी असरदार माना जाता है। पेट दर्द या अपच की स्थिति में इसका रस राहत देने का काम करता है। इसके अलावा, यह मूत्र संबंधी समस्याओं जैसे जलन या संक्रमण में भी लाभकारी होता है।

ये भी पढ़े

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार, अगले पांच साल में शुरू होंगे तीन नए रूट

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फालसा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। गर्मी के मौसम में दस्त या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं में भी फालसा उपयोगी साबित होता है। इसका नियमित सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

Spread the love

Health

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये पांच चीजें

High Cholesterol Diet : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का स्तर बढ़ना दिल की सेहत के लिए चिंता का विषय हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए दवाओं के साथ-साथ खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है। फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को डाइट में […]

Spread the love
Read More
Health Science & Tech

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! पैनक्रिएटिक कैंसर की नई दवा को FDA की मंजूरी

पैनक्रिएटिक कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी New Delhi: पैनक्रिएटिक कैंसर यानी अग्न्याशय के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एडवांस्ड और मेटास्टैटिक पैनक्रिएटिक कैंसर के इलाज के लिए नई टारगेटेड दवा डाराक्सोनरासिब (Daraxonrasib) को मंजूरी दे दी है। इसे RASONQUE ब्रांड […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health Uttar Pradesh

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

पंचकर्म से स्वास्थ्य को दे रही नहीं दिशा नाड़ी परीक्षण के दम पर पकड़ लेते हैं जटिल रोग विजय श्रीवास्तव Lucknow: आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा पद्धति को लेकर लोगों में लगातार रुचि बढ़ रही है। गोमतीनगर विस्तार स्थित केरलम आयुर्वेद पंचकर्म आईकॉन में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्रीयश दूबे पंचकर्म और नाड़ी परीक्षण को अपनी उपचार […]

Spread the love
Read More