जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’में गरजे: केशव प्रसाद

Untitled 6 copy 13
  • प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान डिप्टी CM केशव मौर्य का सख्त संदेश

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने जमीनी विवाद, पुलिस, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। यदि किसी भी स्तर पर जनता को अनावश्यक परेशान किया गया या उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े।

सर्किट हाउस परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र उपमुख्यमंत्री को सौंपे। मौर्य ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की निगरानी सीधे लखनऊ मुख्यालय से की जाएगी, जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान केवल शिकायतें ही नहीं, बल्कि विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी सामने आई। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों से संतुष्ट लोगों ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।


कौशांबी में अनोखी शादी की रस्म, दूल्हे को फूलों की माला नहीं पहनाया गया हेलमेट

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा….

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Spread the love
Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Spread the love
Read More
Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More