कालीचरण पी.जी. कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन: ‘समय पर पहचान ही है सबसे बड़ा बचाव’

Untitled 5 copy 19

कालीचरण पी.जी. कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन की विशाखा समिति द्वारा आज 17  अप्रैल 2026 को मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में “स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिला शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कराना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर मेदांता अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों, जांच प्रक्रिया और आधुनिक उपचार विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं डॉ. नम्रता शुक्ला ने पीपीटी और वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘सेल्फ एग्जामिनेशन’ (स्व-परीक्षण) की सही विधि सिखाई। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते स्तन कैंसर का पता चल जाए तो इसका सफल इलाज संभव है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अलका द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रिय बंधु अनुरोध है कि जगह देने का कष्ट करें।
प्रिय बंधु अनुरोध है कि जगह देने का कष्ट करें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक वीके मिश्राका विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्राचार्य प्रोफेसर चंद्र मोहन उपाध्याय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रोफेसर मीना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया। इस सफल आयोजन में कॉलेज स्टाफ और विशाखा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें

हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका, आग से मचा हड़कंप


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा….

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Spread the love
Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More