नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय आ गया है जब महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर दिया जाए।
ये भी पढ़े
गर्मियों में मोरिंगा क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके जबरदस्त फायदे
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वर्षों से महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर जो मांग उठती रही है, अब उसे पूरा करने की दिशा में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने 16, 17 और 18 अप्रैल की तारीखों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन दिनों में इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने 2023 में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इस कानून के जरिए महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के जरिए देशभर की महिलाओं का समर्थन मिल रहा है, जो इस पहल को और मजबूती देगा। यह कदम आने वाले समय में महिलाओं को सशक्त बनाने और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़े
CBSE 10th Result 2026 रिजल्ट की तारीख को लेकर बढ़ी हलचल, क्या कल आएगा परिणाम?
